scriptसिरफिरे आशिक काे चढ़ा मोहब्बत का खुमार, लड़की ने ठुकराया प्रस्ताव तो जमकर की पिटार्इ, देखें वीडियो | Girl Rejected Proposal, Boy Beat Girl, Pilibhit Police File FIR | Patrika News

सिरफिरे आशिक काे चढ़ा मोहब्बत का खुमार, लड़की ने ठुकराया प्रस्ताव तो जमकर की पिटार्इ, देखें वीडियो

Published: Jun 16, 2017 03:21:00 pm

Submitted by:

Abhishek Pareek

एक सिरफिरे आशिक ने लड़की को प्रपोज किया। हालांकि लड़की ने इस प्रपोजल को ठुकरा दिया। बस फिर क्या था लड़के का पारा सातवें आसमान पर था।

उत्तर प्रदेश में भले ही एंटी रोमियो दल आशिकों को सुधारने का दम भरते हों लेकिन सिरफिरे आशिकों की खुमारी एेसी होती है कि वो किसी भी हद तक जा सकते हैं। एेसा ही हुआ यूपी के पीलीभीत में। जहां एक सिरफिरे आशिक ने लड़की को प्रपोज किया। हालांकि लड़की ने इस प्रपोजल को ठुकरा दिया। बस फिर क्या था लड़के का पारा सातवें आसमान पर था। उसने बिना सोच-विचार किए दिनदहाड़े लड़की को पीटना शुरू कर दिया। ये घटना वहां पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गर्इ। इस सीसीटीवी फुटेज को खंगालती हुर्इ पुलिस पीड़िता तक पहुंची। 
पीलीभीत के सुनगढ़ी क्षेत्र में 13 जून को जिम के बाहर दो लड़कियों को एक सिरफिरे आशिक ने अचानक रोक लिया। एक युवती इस शख्स को पहले से ही जानती थी। लड़की के पास आते हुए उस शख्स ने अचानक थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। थप्पड़ से जब उस आशिक का मन नहीं भरा तो उसने चप्पल निकाल ली। इस दौरान वह लड़की के साथ जोर-जबरदस्ती करने लगा। इसके बाद लड़की के साथ मौजूद दूसरी लड़की किसी को फोन करती है। जिसके बाद युवक शांत हो जाता है। 
ये प्रकरण चल ही रहा था कि इतने में ही एक महिला वहां आ जाती है आैर लड़की को जिम के अंदर ले जाती है। ये पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाता है। इसी फुटेज के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। 
https://twitter.com/hashtag/CCTVVisuals?src=hash
हम आपको बता दें कि पीलीभीत में ये कोर्इ पहला मामला नहीं है जब किसी लड़की को इस तरह से परेशान किया गया है। एेसे कर्इ मामले सामने आ चुके हैं जब लड़के लड़कियों को सरेराह परेशान करते हैं। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो