scriptगोवा: युवक की आत्महत्या के बाद लगा था तमाशबीनों का मजमा, भार बढ़ा- पुल टूटा, दो की मौत | Goa: 50 people fall into river after footbridge collapses in South Goa's Curchorem | Patrika News

गोवा: युवक की आत्महत्या के बाद लगा था तमाशबीनों का मजमा, भार बढ़ा- पुल टूटा, दो की मौत

Published: May 19, 2017 11:05:00 am

Submitted by:

Kamlesh Sharma

गोवा में गुरुवार को पुल टूटने से 50 लोग नदी में गिर गए। बताया जा रहा है कि इनमें कुछ लोगों को बचा लिया गया है जबकि कई लोग अभी भी लापता है। राहत बचाव कार्य कर रही टीम ने 2 शव को बरामद कर लिया है।

goa

goa

गोवा के दक्षिणी नगर चार्चोरम में एक पुराने पुल के ढ़हने से लापता लोगों की तलाश के लिए आज तड़के फिर शुरू किये गये तलाशी एवं बचाव अभियान के दौरान दो शव बरामद किये गये। यह पुल कल शाम गिर गया था। 
गोवा सरकार के अनुरोध पर नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के जवान कल देर रात ढ़ाई बजे तक बचाव अभियान में जुटे हुए थे। अभियान में गोताखोरों समेत 35 लाइफगार्डस की एक टीम भी जुटी हुई है। 
अभियान के दौरान 14 लोगों को बचालकर शहर के निकट स्थित गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल तथा मडग़ांव के होस्पिसियो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि इनमें कुछ लोगों को बचा लिया गया है जबकि कई लोग अभी भी लापता है। हादसा दक्षिण गोवा के कुडचडे में शाम करीब 6.30 बजे हुआ है। बताया जा रहा है कि संवोर्दम नदी पर बना ये पुल काफी पुराना था।
https://twitter.com/ANI_news/status/865225650520506368
जानकारी के मुताबिक, हादसा तब हुआ जब एक युवक आत्महत्या करने के लिए नदी में छलांग लगा दी। इसकी जानकारी मिलते ही पुल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके चलते पुल टूट गया। पूल टूटने से वहां पर मौजूद 50 लोग नदी में गिर गए। हालांकि नदी का बहाव तेज न होने के कारण कुछ लोग तैरकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। 
https://twitter.com/ANI_news/status/865227895748182017
अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू टीम के लिए परेशानी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अभी कई लोग लापता है जिनकी तलाश की जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुर्तगाल शासनकाल में यह पुल काफी पुराना था और इसका इस्तेमाल वाहनों के लिए नहीं किया जाता था। सिर्फ पैदल चलने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो