नई दिल्लीPublished: Jun 02, 2023 04:53:40 pm
Shaitan Prajapat
Mumbai To Goa Vande Bharat Express: अब मुंबई से गोवा का सफर बेहद आसान होने जा रहा है। पीएम मोदी शनिवार को मुंबई-गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इसी के साथ देश भर में वंदे भारत ट्रेनों की संख्या 19 हो जाएगी।
Mumbai To Goa Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (3 जून) को गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देने जा रहे है। पीएम मोदी कल गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन मडगांव से मुंबई के बीच चलेगी और 586 किलोमीटर की दूरी आठ घंटे में तय करेगी। यह भारत में 19वीं और मुंबई से चलने वाली चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सहित अन्य कई बड़े नेता मडगांव रेलवे स्टेशन पर समारोह के लिए उपस्थित रहेंगे।