नई दिल्लीPublished: Oct 18, 2023 10:03:11 am
Paritosh Shahi
DA Hike News: त्योहारी सीजन में मोदी सरकार अपने 1 करोड़ से अधिक कर्मचारी और पेंशनर्स को खुशखबरी देने जा रही है। आज मोदी कैबिनेट केन्द्रीय कर्मचारी के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी करने का ऐलान कर सकती है।
DA Hike News: त्योहारी सीजन में मोदी सरकार 47.58 लाख सरकारी कर्मचारियों और 69.76 लाख पेंशनर्स को खुशखबरी देने जा रही है। आज पीएम मोदी की अध्यक्षता में महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में बढ़ोतरी को मंजूरी मिल सकती है। इसे मोदी सरकार की तरफ से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली गिफ्ट के तौर पर देखा जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज कर्मचारियों के महंगाई भत्ते यानी डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी मिल सकती है। इसके बाद यह मौजूदा 42 फीसदी से बढ़ाकर 46 फीसदी हो जाएगा। इसके अलावा भारतीय रेलवे भी अपने कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने का ऐलान कर सकती है।