scriptGood news Uttarakhand Raj Bhavan approve bill now women will get 30 percent reservation in government jobs | उत्तराखंड : अब सरकारी नौकरियों में महिलाओं को मिलेगा 30 प्रतिशत आरक्षण, राज्यपाल से मिली मंजूरी | Patrika News

उत्तराखंड : अब सरकारी नौकरियों में महिलाओं को मिलेगा 30 प्रतिशत आरक्षण, राज्यपाल से मिली मंजूरी

Published: Jan 10, 2023 10:48:30 pm

उत्तराखंड में महिलाओं को अब सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। उत्तराखंड के राज्यपाल ने बिल को मंजूरी प्रदान कर दिया है। बस नोटिफिकेशन का इंतजार रहेगा।

uttarakhand.jpg
खुशखबर, अब सरकारी नौकरियों में महिलाओं को मिलेगा 30 प्रतिशत आरक्षण, उत्तराखंड राजभवन से मिली मंजूरी
महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबर। अब सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। यह विधेयक महीने भर से उत्तराखंड के राज्यपाल की मंजूरी का इंतजार कर रहा था। पर आज मंगलवार को उत्तराखंड राज्यपाल जनरल गुरमीत सिंह सेनि ने इस विधेयक पर मुहर लगा दी है। विधेयक पर आगे की कार्रवाई के लिए उत्तराखंड सरकार को भेज दिया गया है। विधिवत नोटिफिकेशन के बाद इस विधयेक के कानून बन जाने पर उत्तराखंड की महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का कानूनी अधिकार मिल जाएगा। विधानसभा शीतकालीन सत्र में विधेयक को 30 नवंबर को सर्वसम्मति से पारित कर मंजूरी के लिए राज्यपाल के पास भेज दिया गया था।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.