scriptगूगल ने बनाया खास डूडल, लोगों को दिया टीकाकरण कराने और मास्क पहनने का संदेश | Google reminds people to wear mask, get vaccinated with Doodle | Patrika News

गूगल ने बनाया खास डूडल, लोगों को दिया टीकाकरण कराने और मास्क पहनने का संदेश

locationनई दिल्लीPublished: Jan 17, 2022 01:56:06 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

महामारी कोरोना वायरस का खतरा दुनियाभर में आज भी बरकरार है। पिछले कुछ दिनों में भारत सहित कई देशों ने मामलों में तेजी की रिपोर्ट की है। सोमवार को Google अपने डूडल के जरिए लोगों से अपील कर रहा है कि टीका लगवाएं, मास्क पहनिए और जीवन बचाए।

Google Doodle Today

Google Doodle Today

Google Doodle Today: महामारी कोरोना वायरस का खतरा दुनियाभर में आज भी बरकरार है। पिछले कुछ दिनों में भारत सहित कई देशों ने मामलों में तेजी की रिपोर्ट की है। कोरोना के खिलाफ जारी जंग में सभी देश अपने अपने स्तर पर हर संभव प्रसास कर रहे है। भारत में कई राज्यों में लॉकडाउन जैसे पांबदियां लगाई है। देशभर में कीटाकरण का अभियान चलाया जा रहा है। COVID-19 मामलों में अचानक आई तेजी के बाद सोमवार को Google अपने डूडल के जरिए लोगों से अपील कर रहा है कि टीका लगवाएं, मास्क पहनिए और जीवन बचाए।

‘टीका लगवाएं, मास्क पहनें और जीवन बचाएं’
गूगल ने सोमवार को खास डूडल बनाया है। गूगल इसके जरिए लोगों को कोरोना से बचने के लिए कुछ जरूरी टिप्स दे रहा है। आज गूगल अपने डूडल के जरिये संदेश लेकर आया है, जिसमें लोगों से बचने के लिए टीका लगवाने और मास्क पहनने के लिए कहा जा रहा है। आज के एनिमेटेड गूगल डूडल के सभी लेटर्स मास्क पहने और कोविड-19 वैक्सीन लेने के बाद खुशी मनाते दिख रहे हैं। गूगल डूडल पेज पर लिखा है, टीका लगवाएं, मास्क पहनें और जीवन बचाएं।

टीकाकरण के बारे में दे रहा है जानकारी
आप गूगल के होम पेज पर Google डूडल पर क्लिक करते है तो पेज लोगों को टीकाकरण केंद्र की सूची (Covid Vaccine Near Me) दिखा रहा है। इस सूची में आपके आसपास के कोरोना केंद्र की जानकारी दी गई है। इतना ही नहीं, यह भारत में प्रशासित टीकों से संबंधित नवीनतम आंकड़े भी दिखाता है। ये भी लिखा हुआ है कि 15 वर्ष और उससे अधिक उम्र के सभी लोग कोरोना का टीका लगाने के पात्र हैं।

 

यह भी पढ़े – भारत में एक दिन में कोरोना के 2.71 लाख नए मामले आए सामने, 314 की मौत

एक दिन में मिले 2.71 लाख नए केस
भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। बीते 24 घंटें में कोविड के 2 लख 71 हजार 202 नए मामले सामने आये हैं। वहीं 314 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि देश में अब कुल मामलों की संख्या 3.7 करोड़ से अधिक हो गयी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो