scriptगुजरात चुनाव: पीएम मोदी का धुआंधार प्रचार, पालनपुर-मोडासा समेत आज 4 जनसभाएं | Patrika News

गुजरात चुनाव: पीएम मोदी का धुआंधार प्रचार, पालनपुर-मोडासा समेत आज 4 जनसभाएं

locationनई दिल्लीPublished: Nov 24, 2022 08:22:53 am

Gujarat Assembly Election 2022 गुजरात विधान सभा चुनाव 2022 के लिए पीएम नरेंद्र मोदी आज 24 नवम्बर को गुजरात के पालनपुर, मोडासा, देहगाम और बावला में रैली करेंगे। गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा का टारगेट 150+ है। जिन विधानसभा में पीएम मोदी आज प्रचार करेंगे वह सीट भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

pm_modi.jpg

पीएम मोदी की आज गुजरात में चार जनसभाएं, जनता को लुभाने की करेंगे कोशिश

गुजरात विधान सभा चुनाव 2022 के लिए पीएम नरेंद्र मोदी आज 24 नवम्बर को गुजरात के पालनपुर, मोडासा, देहगाम और बावला में रैली करेंगे। गुजरात में पीएम मोदी अब तक 16 रैलियां कर चुके हैं। और बताया जा रहा है कि, दूसरे चरण की वोटिंग से पहले पहले तक पीएम मोदी 35 और रैलियां करेंगे। वैसे गुजरात चुनाव को देखते हुए पीएम मोदी कुल 51 रैलियां होंगी। गुजरात गुजरात विधान सभा चुनाव 2022 के लिए मतदान दो फेस में होगा। 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होगा। वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होगी। गुजरात गुजरात विधान सभा की 182 सीटों के लिए सभी पार्टियां भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच मुकाबला होगा।
भाजपा का टारगेट 150+

गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा का टारगेट 150+ है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस टारगेट को भेदने के लिए पुरजोर लगा रखा है। पीएम मोदी सुबह 11 बजे पालनपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1 बजे मोदासा में रहेंगे। दोपहर ढाई बजे देहगाम में रैली करेंगे। गुरुवार 24 नवम्बर की आखिरी रैली शाम चार बजे अहमदाबाद देहात की बावला विधानसभा सीट पर करेंगे।
हार को जीत में बदलने की होगी कोशिश

भाजपा के रणनीतिकार पीएम मोदी की रैली उन स्थानों पर करा रहे हैं जहां पर भाजपा जहां चुनाव हार गई थी या फिर वहां पर मुकाबला बेहद करीब है। भाजपा का सोचना है कि पीएम मोदी की रैली इन इलाकों में रामबाण साबित होगी।
पालनपुर पर कांग्रेस का कब्जा

पालनपुर गुजरात विधानसभा पर 10 वर्ष से कांग्रेस का कब्जा है। 2017 के चुनाव में कांग्रेस के महेश कुमार अमृतलाल पटेल ने भाजपा के लालजी भाई कानजी भाई प्रजापति को 17 हजार 5 सौ वोटों से हरा दिया था।
मोदासा विधानसभा सीट पर करीब मुकाबला

मोदासा मुस्लिम बहुल इलाका है। इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा बरकरार है। 2017 चुनाव कांग्रेस के राजेंद्र सिंह ठाकोर ने भाजपा उम्मीदवार परार भीखूं सिंह को दो हजार से भी कम वोटों से हराया था। 2012 में भी कांग्रेस के राजेंद्र सिंह ठाकोर ने जीत दर्ज की थी।
देहगाम विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला

गांधीनगर जिले की देहगाम विधानसभा सीट पर 2017 में भाजपा के चौहान बलराज सिंह कल्याण सिंह ने कांग्रेस की कामिनीबा राठौड़ को बड़े अंतर से हराया था। तो 2012 में कामिनीबा राठौड़ ने भाजपा उम्मीदवार राहितजी चंदूजी ठाकोर को शिकस्त दी थी। इस बार मुकाबला त्रिकोणीय है।
https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो