scriptगुजरात चुनाव: जीत में पुरुषों पर भारीं महिलाएं, जानें पांच चर्चित महिला उम्मीदवारों के नाम | Gujarat Assembly Election 2022 Result know famous female candidate names | Patrika News

गुजरात चुनाव: जीत में पुरुषों पर भारीं महिलाएं, जानें पांच चर्चित महिला उम्मीदवारों के नाम

locationनई दिल्लीPublished: Dec 08, 2022 01:38:53 pm

Submitted by:

Jyoti Singh

Gujarat Assembly Election Result Live 2022 : गुजरात विधानसभा चुनाव में चार प्रमुख दलों की तरफ से 40 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है। आइए जानते हैं गुजरात चुनाव में पांच सबसे चर्चित महिला उम्मीदवारों के नाम।

gujarat_assembly_election_2022.png
Gujarat Assembly Election Result Live 2022 : गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती लगातार जारी है। कुछ ही देर में स्थिति पूरी तरह से साफ हो जाएगी। इस बीच जो रुझान आ रहे हैं, उसके हिसाब से भारतीय जनता पार्टी (BJP) जहां बहुमत से कहीं आगे निकल गई है वहीं कांग्रेस (Congress) और आम आदमी पार्टी (AAP) का बुरा हाल है। वहीं बीजेपी की बात करें तो पार्टी की ओर से विस चुनाव में चार प्रमुख दलों की तरफ से 40 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से सर्वाधिक 17 महिलाओं को बीजेपी ने टिकट देकर उम्मीद जताई है। जबकि कांग्रेस की ओर से 14 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं आप से 7 और एआईएमआईएम से 2 महिलाओं को टिकट दिया गया है। आइए जानते हैं गुजरात चुनाव में पांच सबसे चर्चित महिला उम्मीदवारों के नाम…
1. मालतीबेन माहेश्वरी
गुजरात विस चुनाव के रण में बीजेपी की ओर से मालतीबेन किशोर भाई माहेश्वरी (Maltiben Maheshwari) को गांधीधाम सीट से मैदान में उतारा गया है। बता दें कि गांधीधाम सीट कच्छ जिले में आती है। वहीं मालतीबेन माहेश्वरी का मुकाबला कांग्रेस के भारत सोलंकी और आप के उम्मीदवार बीटी माहेश्वरी से है।
2. गीताबा जडेजा
भाजपा ने गुजरात में गोंडल विधानसभा सीट से गीताबा जडेजा (Geetaba Jadeja) के नाम पर मुहर लगाई थी। ऐसा कर के पार्टी ने एक बार फिर गीताब जडेजा पर भरोसा जताया। इस बार गीताबा जडेजा का मुकाबला कांग्रेस के यतीश देसाई और आम आदमी पार्टी की निमिषा से है।
3. रिवाबा जडेजा
इंडियन क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा (32) (Rivaba Jadeja) जामनगर नॉर्थ से चुनावी मैदान में उतरीं हैं। इनका मुकाबला कांग्रेस के बिपेन्द्र सिंह जडेजा और आम आदमी पार्टी के करसन भाई से है। बता दें कि बीेजेपी ने रिवाबा को धर्मेंद्र भाई जाडेजा का टिकट काटकर मौका दिया है।
4. दर्शिता पारस शाह
राजकोट पश्चिम सीट से बीजेपी ने पूर्व सीएम विजय रुपानी की जगह इस बार दर्शिता पारस शाह (Darshita Shah) को मैदान में उतारा है। यह भाजपा की परंपरागत सीट है, 1985 से बीजेपी इस सीट पर जीत रही है। सर्वाधिक सात बार वजुभाई वाला यहां से चुनाव जीते हैं, हालांकि 2002 में नरेंद्र मोदी के लिए उन्होंने यह सीट खाली कर दी थी। उनका मुकाबला कांग्रेस के मनसुख भाई कलारिया और आम आदमी पार्टी के दिनेश जोशी से है।
5. अमीबेन याज्ञनिक
गुजरात विस चुनाव में कांग्रेस की तरफ से घाटलोडिया सीट पर राज्यसभा सदस्य अमीनबेन याज्ञनिक (Amiben Yagnik) को उतारा गया है। अमीबेन का मुकाबला सीएम भूपेंद्र पटेल से है। बता दें कि परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई घाटलोडिया सीट कांग्रेस के लिए कभी आसान नहीं रही। इस सीट पर दोनों बार से बीजेपी का कब्जा रहा। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस इस सीट पर तख्तीपलट कर पाती है या नहीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो