scriptGujarat assembly elections: Aam Aadmi Party releases 15th list of 3 candidates | गुजरात चुनाव: AAP ने जारी की 15वीं लिस्ट, जानिए किसे कहां से मिला टिकट | Patrika News

गुजरात चुनाव: AAP ने जारी की 15वीं लिस्ट, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

locationनई दिल्लीPublished: Nov 12, 2022 06:07:15 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 3 उम्मीदवारों की 15 वीं लिस्ट जारी कर दी है। शनिवार को जारी हुई इस लिस्ट में पार्टी ने सिधपुर से महेंद्र प्रताप राजपूत, मतर से लालजी परमार और ऊधना से महेंद्र पाटिल का नाम शामिल किया है।

arvind kejriwal
arvind kejriwal

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों अपनी अपनी रणनीति में जुटी हुई है। इस बार चुनाव में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के अलावा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में मुकाबला होगा। आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार को 3 उम्मीदवारों की 15वीं लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में आप ने मातर विधानसभा सीट से घोषित उम्मीदवार महिपात सिंह का टिकट काटकर लाल जी परमार को उम्मीदवार घोषित किया है। इसके पहले पार्टी ने अपनी 14वीं लिस्ट जारी की थी। गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में होगा।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.