गुजरात चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बाद भाजपा-कांग्रेस का दावा, हम बनाएंगे सरकार
नई दिल्लीPublished: Dec 02, 2022 05:29:16 pm
Gujarat Election first phase voting गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण की वोटिंग खत्म हो गई है। एक दिन बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ही यह दावा कर रहे हैं कि, गुजरात में उनकी ही पार्टी बहुमत में आएगी। और गुजरात में सरकार बनाएगी।


गुजरात चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बाद भाजपा-कांग्रेस का दावा, हम बनाएंगे सरकार
सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात क्षेत्र में पहले चरण का मतदान समाप्त होने के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया कि भाजपा सत्ता में बरकरार है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने पहले चरण में अच्छे प्रदर्शन के फीडबैक का दावा करते हुए सरकार गठन की तैयारी शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार सुबह बनासकांठा जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि, पहले चरण के चुनाव में भाजपा ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। अहमदाबाद में एक रोड शो पूरा करने के बाद, मैंने सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में कुछ लोगों से बात की और उनका आकलन था कि भाजपा पहले चरण में बहुत अच्छा कर रही है। यह दर्शाता है कि भाजपा विधानसभा में रिकॉर्ड संख्या में सीटों के साथ सत्ता में वापसी कर रही है।