scriptGuwahati New Jalpaiguri Vande Bharat Express Train galloped on track PM Modi flagged off | गुवाहाटी न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटरी पर सरपट दौड़ी, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी | Patrika News

गुवाहाटी न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटरी पर सरपट दौड़ी, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

locationनई दिल्लीPublished: May 29, 2023 01:01:23 pm

Guwahati New Jalpaiguri Vande Bharat Express Train प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन गुवाहाटी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा आज असम सहित पूरे नॉर्थ ईस्ट के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। नॉर्थ ईस्ट की कनेक्टिविटी से जुड़े तीन काम हो रहे हैं।

vande_bharat_express_train.jpg
गुवाहाटी न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटरी पर सरपट दौड़ी
New Jalpaiguri Guwahati Vande Bharat Express train : पूर्वोत्तर की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन तोहफा मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन गुवाहाटी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाई। यह पूर्वोत्तर की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। साथ ही यह देश की 18वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। प्रधानमंत्री द्वारा नॉर्थ ईस्ट की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाने पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहाकि, नॉर्थ ईस्ट में अब वंदे भारत ट्रेन आपको सेवा देगी। वर्ल्ड क्लास ट्रेन जिसकी हम पहले विदेशों की वीडियो देखा करते थे वह अब हमारे देश में आपकी सेवा में है। उद्घाटन पूर्व असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, यह हमारे लिए गौरव का क्षण है। यह वंदे भारत ट्रेन पहली बार पश्चिम बंगाल और असम को जोड़ेगी। इसके लिए प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को धन्यवाद।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.