नई दिल्लीPublished: Nov 22, 2022 01:19:50 pm
Shaitan Prajapat
हरियाणा के सोनीपत जिले में चार लोगों की मौत से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि शराब पीने के बाद चार ग्रामीणों की हालत बिगड़ गई। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। वहीं एक आदमी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हरियाणा के सोनीपत जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में चार लोगों की मौत का मामला सामने आया है। कच्ची शराब पीने के बाद कुछ ग्रामीणों की हालत खराब हो गई है। तुरंत उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चार लोागों की मौत हो गई। वहीं एक जने की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे के बाद आसपास के गांवों में भी हड़कंप मच गया है। इस खबर से जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर आ गया है।