राष्ट्रीय

हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर के राजनीतिक सचिव ने गुरमीत राम रहीम को भेजा कार्यक्रम का निमंत्रण

हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर के राजनीतिक सचिव ने राम रहीम को जेल से पेरोल में बाहर आए राम रहीम को रविदास जयंती समारोह में आमंत्रित किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिस कार्यक्रम के लिए राम रहीम को निमंत्रण दिया गया है उसमें मुख्यमंत्री भी शामिल होने वाले हैं।

Jan 25, 2023 / 08:18 pm

Abhishek Kumar Tripathi

Haryana CM Khattar’s political secretary sends event invite to Gurmeet Ram Rahim

बलात्कार और हत्या के मामले में सजा काट रहा राम रहीम 40 दिन की पैरोल पर बीते शनिवार जेल से बाहर आ गया है। जेल से बाहर आने के बाद अब वह उत्तरप्रदेश के बागपत में बरनावा आश्रम में रह रहा है। राम रहीम को जल्दी-जल्दी पेरोल दिए जाने को लेकर सवालों में घिरी, उसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सफाई देते हुए कहा कि मुझे इसके बारे में तो पता ही नहीं था। राम रहीम के जेल से रिहा होने के बाद मुझे जानकारी मिली। वहीं इस मुद्दे पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुख्यमंत्री खट्टर का बचाव किया। उन्होंने कहा कि राम रहीम की पेरोल नियमों के अनुसार ही हुई है।
इसी बीच मुख्यमंत्री खट्टर के राजनीतिक सचिव ने राम रहीम को रविदास जयंती समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बलात्कार और हत्या के दोषी को नरवाना में 3 फरवरी को होने वाले राज्य स्तरीय रविदास जयंती समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है, जहां CM खट्टर मुख्य अतिथि होंगे।
जेल से छूटने के बाद राम रहीम ने स्वच्छता अभियान का किया उद्घाटन
जेल से छूटने के बाद बीते सोमवार को राम रहीम ने अपने संप्रदाय के स्वयंसेवकों द्वारा आयोजित एक मेगा स्वच्छता अभियान का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी सहित हरियाणा के कई वरिष्ठ भाजपा नेता भी शामिल हुए थे। जिसको लेकर सोशल मीडिया में कई लोगों ने इन नेताओं पर निशाना साधा है।
 
तीन महीने से भी कम समय में दूसरी बार मिली पेरोल
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख रोहतक की सुनारिया जेल में बलात्कार और हत्या के मामले में 20 साल की सजा काट रहा है। पिछले 14 महीनों में चौथी बार और तीन महीने से भी कम समय में दूसरी बार राम रहीम को पैरोल दी गई है। हरियाणा पंचायत चुनाव और आदमपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले अक्टूबर 2022 में 40 दिनों के लिए पैरोल पर रिहा किया गया था।

यह भी पढ़ें

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम सिंह रोहतक की सुनारिया जेल से हुए रिहा

Home / National News / हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर के राजनीतिक सचिव ने गुरमीत राम रहीम को भेजा कार्यक्रम का निमंत्रण

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.