scriptHaryana CM Manohar Lal Khattar Faces Public Anger, know why People angry to BJP Govt | CM को 4 घंटे तक बंधक बनाया... आखिर हरियाणा सरकार से क्यों इतने नाराज हैं लोग, जानें वजह | Patrika News

CM को 4 घंटे तक बंधक बनाया... आखिर हरियाणा सरकार से क्यों इतने नाराज हैं लोग, जानें वजह

locationनई दिल्लीPublished: May 27, 2023 12:55:43 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

Protest against Haryana CM : 90 विधानसभा सीटों वाले हरियाणा में अगले साल चुनाव होना है। चुनाव से पहले मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम चला रहे हैं। लेकिन इस कार्यक्रम में सीएम को जगह-जगह विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

हरियाणा सरकार से क्यों नाराज हैं लोग, जानिए बड़ी वजहें
हरियाणा सरकार से क्यों नाराज हैं लोग, जानिए बड़ी वजहें

Protest against Haryana CM Manohar Lal Khattar : हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 में होना है। इस चुनाव से पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जनता की नब्ज समझने के लिए पूरे प्रदेश में जन संवाद कार्यक्रम कर रहे हैं। लेकिन उन्हें कई जगहों पर लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को महेंद्रगढ़ में तो लोगों का गुस्सा ऐसा भड़का कि मुख्यमंत्री को ही चार घंटे तक बंधक बना लिया गया। मुख्यमंत्री के बंधक बनाए जाने से पहले लोगों को समझाने स्थानीय विधायक पहुंचे। लेकिन लोगों ने उन्हें भगा दिया। काफी देर तक चली गहमागहमी के बाद मुख्यमंत्री का घेराव कर रहे लोग वहां से हटे। किसी भी राज्य में मुख्यमंत्री का लोगों द्वारा बंधक बनाया जाना शर्मिंदगी की बात है। ऐसी घटना यह भी संकेत देती है कि वहां जनता कितनी नाराज है?


Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.