scriptHaryana: पेपर लीक करने पर 10 साल की सज़ा और 10 लाख रुपये का लग सकता है जुर्माना | Haryana government proposes 10 years jail 10 lakh fine for paper leak | Patrika News

Haryana: पेपर लीक करने पर 10 साल की सज़ा और 10 लाख रुपये का लग सकता है जुर्माना

locationनई दिल्लीPublished: Aug 24, 2021 01:10:48 pm

Submitted by:

Tanay Mishra

Bill Against Paper Leak: हरियाणा सरकार ने सोमवार को परीक्षा के पेपर लीक करने वालों के खिलाफ 10 साल जेल और 10 लाख रुपये के जुर्माने की सज़ा के लिए बिल पेश किया है।

paper_leak.jpeg

Haryana CM Manohar Lal Khattar proposing bill against paper leak

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने परीक्षा के पेपर लीक करने वालों पर रोक लगाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। इसके लिए सोमवार 23 अगस्त 2021 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा की विधानसभा में ‘हरियाणा लोक परीक्षा अनुचित साधन निवारण विधेयक, 2021’ प्रस्तुत किया है।
क्या है ‘हरियाणा लोक परीक्षा अनुचित साधन निवारण विधेयक, 2021’?

यह विधेयक हरियाणा राज्य में होने वाली परीक्षाओं में होने वाले पेपर लीक को रोकने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) द्वारा प्रस्तुत किया गया बिल है। इस बिल के कानून में लागू होने पर हरियाणा राज्य में अगर कोई भी परिक्षा अधिकारी के साथ मिलकर पेपर लीक करने का आरोपी पाया जाता है तो इसमें शामिल सभी आरोपियों को 10 साल जेल और 10 लाख रुपये के जुर्माने की सज़ा मिलेगी।
khattar-759.jpg
यह भी पढ़े – HSSC Constable Recruitment 2021 Cancelled: पेपर लीक होने के बाद रद्द हुई हरियाणा काॅन्सटेबल की भर्ती परीक्षा

विधेयक के अन्य प्रावधान

paper leak
विधेयक पर प्रतिक्रिया

कॉंग्रेस के विधायक वरुण चौधरी ने इस विधेयक की कमियों को दूर करने का सुझाव दिया। इसी सुझाव को देखते हुए स्पीकर ग्यान चंद गुप्ता ने मंगलवार 24 अगस्त के सत्र में इस विधेयक की कमियों को दूर करने के लिए कहा। कमियों को दूर करने के बाद यह बिल हरियाणा के राज्यपाल ब॔डारू दत्तात्रेय को को भेजा जाएगा। राज्यपाल की मंज़ूरी मिलने पर सरकारी अधिसूचना के बाद यह कानून पारित हो जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो