scriptHaryana Wall Collapse: ईंट भट्ठे पर गिरी दीवार, मची चीख पुकार, 4 बच्चों की दर्दनाक मौत, 20 घायल | Haryana hisar Wall Collapse brick kiln 4 children died a painful death 20 injured | Patrika News
राष्ट्रीय

Haryana Wall Collapse: ईंट भट्ठे पर गिरी दीवार, मची चीख पुकार, 4 बच्चों की दर्दनाक मौत, 20 घायल

Haryana Wall Collapse: घटना के समय मजदूर ईंट पथाई और चिमनी के पास खड़ेंजे लगा रहे थे और दीवार के पास ही उनके बच्चे सो रहे थे, तभी अचानक दीवार ढह गई, जिससे मजदूर और उनके बच्चे मलबे में दब गए।

नई दिल्लीDec 23, 2024 / 02:40 pm

Akash Sharma

Haryana Wall Collapse

Haryana Wall Collapse

Haryana Wall Collapse: हरियाणा के हिसार में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ईंट भट्ठे पर दीवार गिरने से 20 मजदूर और उनके कई बच्चे दब गए। इस हादसे के बाद चारों ओर चीख पुकार मच गई। इस भीषण हादसे में 4 बच्चों की दर्दनाक मौत हुई है। बता दें कि ये हादसा देर रात 1 बजे नारनौंद क्षेत्र के बुडाना गांव में सोनू ईंट भट्ठे पर चिमनी के पास की दीवार गिरने से हुआ। मजदूर अपने परिवार के साथ सो रहे थे तभी ये हादसा हुआ। मृतकों में 3 महीने की निशा, सूरज, विवेक (9) और नंदिनी (5) शामिल हैं।

UP के रहने वाले हैं सभी मजदूर

घटना के समय मजदूर ईंट पथाई और चिमनी के पास खड़ेंजे लगा रहे थे और दीवार के पास ही उनके बच्चे सो रहे थे, तभी अचानक दीवार ढह गई, जिससे मजदूर और उनके बच्चे मलबे में दब गए। दैनिक ट्रिब्यून के मुताबिक, ईंट भट्ठे पर काम करने वाले सभी मजदूर UP के आंबेडकर नगर जिले के बधाव गांव के निवासी हैं। इस हादसे में घायल हुई 5 वर्षीय गौरी की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और जिला प्रशासन की टीम हादसे के बाद मौके पर पहुंच गई। उन्होंने घटना की जांच शुरू की। पीड़ितों को मदद का भरोसा दिलाया है।

Hindi News / National News / Haryana Wall Collapse: ईंट भट्ठे पर गिरी दीवार, मची चीख पुकार, 4 बच्चों की दर्दनाक मौत, 20 घायल

ट्रेंडिंग वीडियो