इसके साथ ही गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने हरियाणा कोरोना में कोरोना के केस के बारे में कहा कि हरियाणा में सिर्फ गुड़गांव और फरीदाबाद में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। मैंने अपने एडिशनल चीफ सेक्रेटरी राजीव अरोड़ा को जांच के निर्देश दिए हैं। कोरोना के केस बढ़ने के कारणों के पता चलने के बाद उतिच इंतजाम किया जाएगा।
जीतन राम मांझी ने दिया था ये बयान
जीतन राम मांझी ने बयान देते हुए कहा था कि रामायण में बहुत सारी अच्छी बाते लिखी हैं इसलिए हम रामायण को मानते हैं। वहीं भगवान राम के अस्तित्व पर ही जीतन राम मांझी ने सवाल उठा दिया था। जीतन राम मांझी ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि मैं राम को भगवान नहीं मानता, वे काल्पनिक पात्र थे। राम भगवान थोड़ी थे वह तो तुलसीदास और वाल्मीकि रामायण के पात्र थे।
ब्राह्माणों से रहना चाहिए दूर
जीतन राम मांझी ने कहा कि रामायण में बताया गया है कि सबरी के जूठे बेर को राम ने खाया था। आज हम लोगों के यहां कोई खाना नहीं खाता है। इसके साथ ही मांझी ने कहा कि पूजा नहीं करनी चाहिए क्योंकि पूजा पाठ से कुछ लाभ नहीं होता है। जो ब्राह्माण मांस खाते हैं, झूठ बोलते हैं, शराब पीते हैं ऐसे ब्राह्माणों से पूजा-पाठ करना पुण्य नहीं बल्कि पाप होता है। इस तरह के ब्राह्माणों से दूर रहना चाहिए।