scriptदेश में गर्मी का प्रकोप जारी, तेलंगाना में लू से अब तक 178 मरे | Heat Related Deaths Rises To 178 In Telangana | Patrika News

देश में गर्मी का प्रकोप जारी, तेलंगाना में लू से अब तक 178 मरे

Published: May 21, 2017 10:16:00 am

Submitted by:

santosh

तेलंगाना में लू से ज्यादातर शहरों का तापमान 44 तक है। इस सीजन में तेलंगाना में अब तक लू से मरने वालों की संख्या 178 हो गई है।

देश में गर्मी का प्रकोप जारी है। भीषण गर्मी और लू से देश उबल रहा है, गर्मी का सबसे ज्यादा असर आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में है। तेलंगाना में लू से ज्यादातर शहरों का तापमान 44 तक है। इस सीजन में तेलंगाना में अब तक लू से मरने वालों की संख्या 178 हो गई है। 
आखिर मिली खुशखबर, राजस्थान में 7 साल बाद होगी एसआई भर्ती

राज्य आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हर मंडल में तीन सदस्यीय एक सरकारी समिति बनाई गई है, जो पुष्टि करेगी कि इन लोगों की मौत लू के कारण हुई। समिति में तहसीलदार, पुलिस उपनिरीक्षक और एक सिविल सर्जन शामिल हैं। ओडिशा में सूरज का प्रकोप जारी है। मलकानगिरी में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री दर्ज किया गया है। ओडिशा में लू से अब तक 6 लोगों की जान जा चुकी है।
रिलायंस जियो की शानदार सौगात, कॉलेज कैंपस में स्टूडेंट्स को मुफ्त Wi-Fi

राजस्थान: बूंदी 46

कोटा सबसे गर्म शहर रहा है। यहां अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री दर्ज किया गया है। बीकानेर में 44.8, बाड़मेर में 44, जयपुर में 43.6 और अजमेर में 42.8 डिग्री तापमान रहा। 
पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ देख लिया, फिर पति ने जो किया उसे जान दहल जाएगा आपका दिल

खजुराहो में 42 

भोपाल में पारा 41.5 डिग्री रहा। वहीं जबलपुर और खजुराहो में तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिनभर लोग यहां उमस से परेशान रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो