scriptदेश के 9 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट: भूस्खलन से उत्तराखंड में 250, हिमाचल में 25 सड़कें ठप | Heavy rain alert in 9 states : 250 roads in Uttarakhand and 25 roads closed in Himachal due to landslide | Patrika News

देश के 9 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट: भूस्खलन से उत्तराखंड में 250, हिमाचल में 25 सड़कें ठप

locationनई दिल्लीPublished: Jul 31, 2022 10:54:43 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

देश के कई राज्यों में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। उत्तराखंड के कई हिस्सों में भूस्खलन के बाद बद्रीनाथ और केदारनाथ जाने वाले हाईवे समेत 250 से अधिक सड़कों पर आवागमन ठप हो गया। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को 25 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही, 17 बिजली ट्रांसफार्मर और 12 पेयजल योजनाएं भी बंद है।

heavy rain landslide

heavy rain landslide

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। बीते कुछ दिनों से पहाड़ से मैदान तक आसमान से आफत बरस रही है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश परेशानी बनी हुई है। कई राज्यों में नदियां उफान पर है। उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश होने से पहाड़ी क्षेत्रों में कई स्थानों पर भूस्खलन हो गया। इसके बाद बद्रीनाथ और केदारनाथ जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों समेत 250 से अधिक सड़कों पर आवागमन ठप हो गया। वहीं हिमाचल प्रदेश में शनिवार को 25 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। मौसम विभाग की ओर से दिल्ली के अलावा यूपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई और राज्यों के लिए एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है ।

 

उत्तराखंड : पिथौरागढ़ में फटा बादल, भूस्खलन से 11 हाईवे 250 सड़कें बंद
उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है। उत्तराखंड में लगातार बारिश होने से पहाड़ी क्षेत्रों में कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ। इसके बाद बद्रीनाथ और केदारनाथ जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 250 से अधिक सड़कों पर आवागमन ठप हो गया। पिथौरागढ़ प्रशासन को धारचूला में 17 मकानों से 53 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। धारचूला तहसील क्षेत्र के सोबला गांव में बादल फटने के कारण कई घरों को नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़ें

देश के कई राज्यों में भारी बारिश से हाहाकार, नदियां उफान पर, कई गांव जलमग्न




हिमाचल में 25 सड़के, 17 बिजली ट्रांसफार्मर और 12 पेयजल योजनाएं ठंप
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश मुसीबत बनकर आई है। हिमाचल में 25 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद है। वहीं 17 बिजली ट्रांसफार्मर और 12 पेयजल योजनाएं भी बंद है। शिमला, मंडी, सिरमौर और ऊना में शुक्रवार रात से झमाझम बारिश हो रही है। बारिश के चलते प्रदेश में नौ मकान और आठ गोशालाएं क्षतिग्रस्त होने की खबर है। प्रदेश में बारिश से अभी तक 45,187 लाख रुपए की संपत्ति को नुकसान हो गया है।

भारी बारिश-गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना
महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बाढ़ के चलते अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में कुछ और राज्यों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। भारी बारिश और गरज के साथ छिटपुट बारिश या बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से दिल्ली के अलावा यूपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई और राज्यों के लिए एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी भारत में मानसून की बारिश की रफ्तार तेज हो रही है। दो जुलाई तक बिहार और झारखंड के अलग-अलग जिलों में आंधी और बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। आने वाले दो दिनों के लिए ओडिशा, बंगाल के गंगीय पश्चिम क्षेत्र में भारी बारिश होगी। अगले चार दिनों के दौरान उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर में बारिश की संभावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो