scriptपूर्वी राजस्थान में अगले 24 घंटे में तेज बारिश का अनुमान तो मानसून नहीं पहुंचने से जैसलमेर में 41 के पार पहुंचा तापमान | Heavy rain forecast for eastern rajasthan in Next 24 Hours | Patrika News

पूर्वी राजस्थान में अगले 24 घंटे में तेज बारिश का अनुमान तो मानसून नहीं पहुंचने से जैसलमेर में 41 के पार पहुंचा तापमान

locationचुरूPublished: Jul 03, 2017 09:03:00 pm

Submitted by:

Abhishek Pareek

पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून के नहीं पहुंचने के कारण दिन का तापमान सामान्य से अधिक था।

अगले 24 घंटे में असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में बहुत तेज और कहीं-कहीं अति वृष्टि होने का अनुमान है। दक्षिण पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ रहा है। पश्चिम बंगाल के पर्वतीय हिस्से, सिक्किम, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी कोंकण और गोवा में बहुत तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। 
पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून के नहीं पहुंचने के कारण दिन का तापमान सामान्य से अधिक था। पंजाब के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। देश के मैदानी इलाके में पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर में सबसे अधिक तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस तय किया गया। 
दक्षिण पश्चिम मानसून बिहार, झारखंड और मध्य महाराष्ट्र में सक्रिय है। पिछले 24 घंटे में अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल के अधिकतर हिस्सों में बारिश हुर्इ। असम, मेघालय, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, पूर्व उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्व मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और लक्षद्वीप के कई हिस्सों में तथा ओडिशा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बारिश हुर्इ। 
जम्मू कश्मीर, पश्चिम राजस्थान, सौराष्ट्र, कच्छ, मराठवाड़ा, रायलसीमा, तमिलनाडु, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कहीं-कहीं बारिश हुर्इ या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो