नई दिल्लीPublished: Jun 28, 2023 02:38:00 pm
Shaitan Prajapat
Himachal Pradesh Monsoon Update : साल 2023 में मानसून का आगाज भारी तबाही के साथ हुआ है। प्रदेश भर के कई इलाकों में बड़ा नुकसान भी हुआ है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, राज्य में हाल की बारिश के कारण 47 सड़कें अभी भी बंद हैं, 149 बिजली आपूर्ति लाइनें प्रभावित हैं और 67 जल योजनाएं बाधित हैं।
Himachal Pradesh Monsoon Update : हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक देते ही तबाही मचा दी है। मूसलाधार बारिश के चलते प्रदेश को करोड़ों रुपए का नुकसान हो चुका है। लगातार हो रही बारिश से पूरे प्रदेश में जनजीवन काफी प्रभावित है। लोगों कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के कारण कई जिलों में मकान धंस गए है। भूस्खलन से हाईवे और छोटी सड़के जमीन में धंस गई है। कई जगह लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है तो कई गांव अंधेरे में डूब गए है। अब तक लोगों की जान जा चुकी है और सैंकड़ों जानवरों की भी मौत हो गई है।