Published: Aug 16, 2023 10:39:47 am
Prashant Tiwari
Hemant Soren ED summons: ईडी के एडिशनल डायरेक्टर को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि ईडी इसे वापस लें, नहीं तो वह कानूनी कार्रवाई करने के लिए मजबूर होंगे। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया हैं।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रांची में हुए जमीन घोटाला केस में पूछताछ के लिए सोमवार को ईडी के कार्यालय पहुंचना था। लेकिन वह नहीं पहुंचे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने एक पत्र लिखकर ED के सामने अपना विरोध जताया और संस्था पर केंद्र सरकार के इशारे पर केस दर्ज करके परेशान करने का आरोप लगाया हैं। इसके साथ ही उन्होंने ED ओर से भेजे गए समन को गैरकानूनी बताते हुए वापस लेने को कहा है।
मैं NDA का हिस्सा नहीं इसलिए हो रही कार्रवाई- मुख्यमंत्री सोरेन
ED के एडिशनल डायरेक्टर को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि ईडी इसे वापस लें, नहीं तो वह कानूनी कार्रवाई करने के लिए मजबूर होंगे। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकरा पर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया हैं। उन्होंने ED के एडिशनल डायरेक्टर को लिखे अपने पत्र में कहा है कि उन्हें समन की कार्रवाई से उन्हें आश्चर्य नहीं हुआ है। यह कार्रवाई केंद्रीय एजेंसियां इसलिए कर रही हैं क्योंकि वह उस दल से जुड़े नहीं हैं, जो दल केंद्र की सत्ता में है।