scriptHimachal Pradesh Assembly Election 2022: Which party gave tickets to maximum number of women know names | Himachal Pradesh Assembly Election 2022 : किस पार्टी ने सबसे अधिक महिलाओं को दिया टिकट, जानें नाम | Patrika News

Himachal Pradesh Assembly Election 2022 : किस पार्टी ने सबसे अधिक महिलाओं को दिया टिकट, जानें नाम

locationनई दिल्लीPublished: Nov 12, 2022 12:17:46 pm

सभी पार्टियां महिलाओं की हिमायत का दम भरती हैं। पर जब चुनाव में टिकट देने का बात आती है तो पार्टियां कंजूसी करने लगती हैं। हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव में जानें किसा पार्टी ने कितनी महिलाओं को अपना उम्मीदवार बनाया।

himachal_pradesh.jpg
हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 : किस पार्टी ने सबसे अधिक महिलाओं को दिया टिकट, जानें नाम
हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव की 68 विधानसभा सीट के लिए आज मतदान हो रहा है। मतदाता बेहद उत्साहित हैं। पीएम नरेंद्र मोदी सहित तमाम बड़े नेताओं ने मतदाताओं से कहाकि, वे सभी रिकार्ड मतदान करें। पर महिलाओं के विकास की बात करने वाली भाजपा, कांग्रेस और आप ने हिमाचल चुनाव में महिलाओं को चुनाव का टिकट देने में कतरा गए। हिमाचल चुनाव में अगर यह देखा जाए कि, किस पार्टी ने महिलाओं को टिकट दिया है तो सत्ताधारी भाजपा ने छह, कांग्रेस ने तीन महिलाओं को टिकट दिया है। आम आदमी पार्टी ने पांच महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा है। और इसके अलावा 10 महिलाएं निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। तो 68 विधानसभा सीट के लिए कुल 412 उम्मीदवार ने ताल ठोंकी है तो इसमें कुल 24 महिला उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ रही हैं। अब इसमें कितनी महिला उम्मीदवार चुनाव जीतती है यह तो 8 दिसंबर को होने वाली वोटों की गिनती के बाद ही पता चलेगा।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.