नई दिल्लीPublished: Mar 17, 2023 02:11:05 pm
Prabhanhu Ranjan
Himachal Pradesh Budget 2023: हिमाचल प्रदेश की नवनिर्वाचित कांग्रेस सरकार ने आज अपना पहला बजट पेश किया। बजट में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कई बड़ी घोषणाएं की है। पढ़िए हिमाचल सरकार के बजट से जुड़ी अहम घोषणाएं।
Himachal Pradesh Budget 2023: हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने शुक्रवार 17 फरवरी को अपना पहला बजट पेश किया। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार के साथ-साथ महिलाओं को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की गई। पिछले साल गुजरात के साथ हुए चुनाव में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। जिसके बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बनाया गया था। आज सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपना बजट पेश किया। बजट में महिलाओं को 1500 रुपए हर महीने देने के ऐलान के साथ-साथ 15 लाख नई नौकरी की घोषणा भी गई। साथ ही पर्यटन और रोड-ट्रांसपोर्ट के मसले पर भी सरकार ने बड़ी घोषणाएं की है। बजट में राजस्व प्राप्ति 42,404 करोड़ रहने का अनुमान जताया गया है। बताया गया कि शराब के ठेके नीलाम करने से सोलन में 32% आय बढ़ी, कुल्लू में 40%, हमीरपुर में 23%, किन्नौर में 66%, कांगड़ा में 36% और शिमला में 36% इनकम की बढ़ोतरी हुई। यहां पढ़े हिमाचल प्रदेश बजट से जुड़ी बड़ी घोषणाएं।