scripthimachal pradesh cabinet expansion vikramaditya singh among 7 mlas tak | हिमाचल में कैबिनेट का गठन: 7 विधायक बने मंत्री, यहां देखिए पूरी लिस्ट | Patrika News

हिमाचल में कैबिनेट का गठन: 7 विधायक बने मंत्री, यहां देखिए पूरी लिस्ट

locationनई दिल्लीPublished: Jan 08, 2023 11:09:59 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

himachal pradesh cabinet expansion : पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह के अलावा डॉ. धनी राम शांडिल, चंदर कुमार, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर और अनिरुद्ध सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

himachal pradesh cabinet expansion
himachal pradesh cabinet expansion

himachal pradesh cabinet expansion : हिमाचल प्रदेश में एक माह के इंतजार के बाद आज रविवार को कैबिनेट का गठन हो गया। शिमला में राजभवन में आज सुबह प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मंत्रियों को शपथ दिलाई। पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह सहित कुल सात विधायकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की उपस्थिति में हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। इससे पहले सचिवालय में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने छह मुख्य संसदीय सचिवों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.