scriptहिमाचल प्रदेश के ऊना में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 7 की मौत, दर्जन भर लोग बुरी तरह झुलसे | Himachal Pradesh Una blast in firecracker factory many died | Patrika News

हिमाचल प्रदेश के ऊना में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 7 की मौत, दर्जन भर लोग बुरी तरह झुलसे

locationनई दिल्लीPublished: Feb 22, 2022 01:34:55 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में आज बड़ा ब्लास्ट हो गया। ऊना जिले के टाहलीवाल स्थित फैक्ट्री में हुए इस ब्लास्ट में 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस हादसे में करीब 12 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए है। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंच गई और राहत बचाव का कार्य जारी है।

Himachal Pradesh Una blast

Himachal Pradesh Una blast

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से आज एक बड़े हादसा हो गया। ऊना जिले के टाहलीवाल स्थित फैक्ट्री में हुए इस ब्लास्ट में 7 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 12 लोग बुरी तरह झुलस गए है। सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी लगते ही जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। साथ ही फायर टीम ने राहत-बचाव का कार्य भी शुरू कर दिया है। शुरुआत जानकारी के अनुसार अभी तक ब्लास्ट होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मौके पर छानबीन कर रही है। बता दें कि आज उत्तराखंड के चंपावत जिले में एक भयानक हादसा हुआ है। 300 मीटर खाई बारिातियों की बस गिर जाने से 14 लोगों की मौत हो गई।

अचानक जोरदार हुआ धमाका
ऊना जिले के टाहलीवाल में पटाखा फैक्टरी में मंगलवार सुबह भयानक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि जिस समय मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे, उसी दौरान अचानक विस्फोट हो गया। जिसमें 7 की तो मौत हो गई। एक दर्जन के करीब मजदूर गंभीर रुप से झुलस गए हैं। इनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें – उत्तराखंड के चंपावत में बड़ा हादसा, बारात से लौट रहा वाहन खाई में गिरा, 14 लोगों की मौत


सभी पहलुओं की जा रही है जांच
ब्लास्ट में झुलसे गए मजदूरों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ऊना भेजा गया है। इस मामले के बार में जानकारी देते हुए डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि मौके पुलिस और फायर की टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच की जा रही है। सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि यह धमाका आखिर किस वजह से हुआ है।

उत्तराखंड में बस खाई में गिरने से 14 की मौत
आपको बता दें कि आज उत्तराखंड में भी बड़ा भयानक हादसा हुआ। चंपावत में एक बारातियों से भरी बस 300 मीटर खाई में जा गिरी। जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई गंभीर रुप से घायल भी हुए है। यह हादसा चंपावत के सुखीढांग-रीठा साहिब सड़क पर मंगलवार तड़के करीब 3 बजे हुआ है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो