राष्ट्रीय

हिन्दी हैं हम: पत्रिका का अनूठा अभियान, जानिए प्रतियोगिता के नियम व शर्तें

Hindi Hain Hum: कैम्पेन के तहत मिलने वाली प्रविष्टियों में से विजेताओं का चयन देश की जानी—मानी हस्तियां करेंगी। इस कैम्पेन में शामिल होने के लिए हमें वीडियो वाट्सऐप करें।

Hindi Hain Hum: Patrika Contest’s Rules and Regulations

जयपुर। हर एक को अपनी मातृभाषा पर गर्व होता है और होना भी चाहिए। हमें भी गर्व है हम हिन्दी के हैं और हिन्दी हमारी है। इस उत्सवी माहौल में हिन्दी के प्रति लगाव और जुड़ाव को दर्शाने के लिए ही राजस्थान पत्रिका शुरू कर रहा है एक अनूठा अभियान- ‘हिन्दी हैं हम’।
इस अभियान के तहत हिन्दी से जुड़ी छह विधाओं पर हम आपके वीडियो आमंत्रित कर रहे हैं। इसके लिए आप 25 अक्टूबर तक अपना वीडियो हमें वाट्सऐप पर भेज सकते हैं। इस कैम्पेन के निर्णायक मंडल में देश की जानी-मानी हस्तियां जुड़ी हैं। इस अभियान के जरिए आकर्षक पुरस्कार जीतने का अवसर मिलेगा। अभियान से जुडऩे के लिए इन नियम और शर्तों की जानकारी जरूर रखें।
नियम एवं शर्ते

1. रचना पूरी तरह से मौलिक होनी चाहिए।
2. रचना किसी भी अन्य मंच पर प्रकाशित या प्रसारित व वितरित न हों।
3. वीडियो 60 सेकंड से अधिक न हों।
4. वीडियो वर्टिकल फॉर्मेट में होना चाहिए। आपके पीछे की दीवार या बैकग्राउंड किसी एक ही रंग का होना चाहिए।
5. वीडियो, फोन या कैमरे से बना सकते हैं।
6. ध्यान रहे कि कैमरा शेक न करे और वॉइस क्वालिटी बेहतर हो।
7. यदि किसी ऐप के माध्यम से एडिटिंग की गई है तो उसका वाटरमार्क वीडियो में नजर न आए।
8. वीडियो का साइज 50 एमबी तक हो।
9. सभी में भाषा हिंदी ही उपयोग होगी और मान्य होगी।
10. ऐसी प्रविष्टि भी मान्य नहीं होगी जो कॉपीराइट का उल्लंघन करती हों। अगर यह पाया जाता है कि वीडियो में उपयोग ली गई रचना किसी की कॉपी या चुराई हुई या अन्य दूसरे व्यक्ति की है अथवा कांट—छांट कर अनुचित तरीके से बनाई गई है तो प्रबंधकारी समिति को इसे निरस्त करने का अधिकार होगा।
11. प्रतिभागी को अपनी प्रविष्टि के संबंध में यह सुनिश्चित करना होगा कि यह उसकी मूल कृति है।
12. प्रविष्टियों को स्वीकार करने, खारिज करने एवं विजेताओं का चयन करने का पूरा अधिकार राजस्थान पत्रिका समूह का होगा और यही अंतिम निर्णय होगा।
13. प्रतियोगिता के संबंध में संबंधित बदलाव का अधिकार राजस्थान पत्रिका समूह के पास होगा।
14. प्रतियोगिता की सभी प्रविष्टियों और विजेताओं के वीडियोज पर पत्रिका समूह का अधिकार होगा। पत्रिका समूह किसी भी रूप में उनका इस्तेमाल या प्रकाशित करने का अधिकारी होगा।
15. किसी की निजता को भंग न करें, न ही किसी की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाएं।
16. पुरस्कार के रूप में दिए जाने वाले उपहारों की लिखित जानकारी या प्रदर्शित तस्वीर इनके वास्तविक मॉडल, फीचर्स आदि के विवरण से भिन्न हो सकते हैं।
17. पुरस्कारों का वितरण यथासंभव आपके शहर या किसी भी निकटवर्ती पत्रिका कार्यालय में किया जाएगा। इसमें पूर्ण सहयोग करेंगे।

Home / National News / हिन्दी हैं हम: पत्रिका का अनूठा अभियान, जानिए प्रतियोगिता के नियम व शर्तें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.