script

राजू श्रीवास्तव के निधन पर PM मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित तमाम नेताओं ने जताया शोक

Published: Sep 21, 2022 12:28:20 pm

42 दिन तक दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती रहने के बाद कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया है, जिसके बाद से पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है। मनोरंजन जगत के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित तमाम नेताओं ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

home-minister-amit-shah-defense-minister-rajnath-singh-and-other-leaders-expressed-grief-over-the-death-of-raju-srivastava.jpg

Home Minister Amit Shah, Defense Minister Rajnath Singh and other leaders expressed grief over the death of Raju Srivastava

देश के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने दिल्ली के एम्स में 42 दिन भर्ती रहने के बाद आज अंतिम सांस ली। राजू श्रीवास्तव का जन्म 25 दिसंबर 1963 को हुआ था, जिन्होंने कॉमेडी करने में एक अलग ही पहचान बनाई थी। 10 अगस्त को वर्कआउट करते समय उनको दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद से उनको तुरंत दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। तभी से उनकी तबीयत को लेकर उतार-चढ़ाव बना रहा। कभी खबर आई की उनकी तबीयत में थोड़ा सुधार हो गया है, तो कभी खबर आई की हालत नाजुक है। 42 दिन जिंदगी की जंग लड़ने के बाद राजू श्रीवास्तव हार गए।
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद से पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है, उनको चाहने वाले निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य नेताओं ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
राजू श्रीवास्तव ने हास्य व सकारात्मकता के साथ हमारे जीवन को किया रोशन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
राजू श्रीवास्तव ने निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा राजू श्रीवास्तव ने हंसी, हास्य और सकारात्मकता के साथ हमारे जीवन को रोशन किया। वह हमें बहुत जल्द छोड़ देते हैं लेकिन वह सालों तक अपने समृद्ध काम की बदौलत अनगिनत लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। उनका निधन दुखद है, उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।
 
https://twitter.com/narendramodi/status/1572477221578629122?ref_src=twsrc%5Etfw
राजू श्रीवास्तव का जाना कला जगत के लिए बड़ी क्षति: गृहमंत्री अमित शाह
गृहमंत्री अमित शाह ने राजू श्रीवास्तव ने निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी का एक विशिष्ट अंदाज था, जिन्होंने अपनी अद्भुत प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया। उनका निधन कला जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। मैं उनके परिजनों व प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें।
 
https://twitter.com/AmitShah/status/1572462597475270656?ref_src=twsrc%5Etfw
कलाकार के साथ बेहद ज़िंदादिल इंसान थे राजू श्रीवास्तव: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजू श्रीवास्तव ने निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार, राजू श्रीवास्तव के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है। वे एक मंझे हुए कलाकार होने के साथ-साथ एक बेहद जिंदादिल इंसान भी थे। सामाजिक क्षेत्र में भी वे काफी सक्रिय रहते थे। उनके शोकाकुल परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।
 
https://twitter.com/rajnathsingh/status/1572457204774752257?ref_src=twsrc%5Etfw
बिना किसी भेदभाव के सबका मनोरंजन करते रहे राजू श्रीवास्तव: उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि राजू श्रीवास्तव ने यूपी खेलो विकास परिषद के अध्यक्ष के रूप में अपनी सराहनीय सेवा दिए थे। वे एक अच्छे कलाकार थे। जीवन भर अपनी पीड़ा को दबाते हुए बिना किसी भेदभाव के वे सब का मनोरंजन करते रहे। आज वे हमारे बीच में नहीं हैं, मैं प्रदेश वासियों की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करता हूं।
https://twitter.com/AHindinews/status/1572463155892330498?ref_src=twsrc%5Etfw
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8dumft
‘गजोधर’ राजू श्रीवास्तव का निधन दुखद: छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि कॉमेडी प्रेमियों के ‘गजोधर’ राजू श्रीवास्तव के निधन का समाचार दुखद है। उन्होंने हास्य विधा का एक नया स्वरूप देश के सामने प्रस्तुत किया, उनका जाना कला की एक बड़ी क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिवार तथा चाहने वालों को हिम्मत दे।
https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1572453869397082113?ref_src=twsrc%5Etfw
राजू श्रीवास्तव ने हास्य कला की दुनिया में छोड़ी अलग छाप: जेपी नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन का समाचार सुनकर नि:शब्द हूं। राजू श्रीवास्तव ने हास्य कला की दुनिया में अपनी एक अलग छाप छोड़ी। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएँ उनके परिजनों एवं प्रशंसको के साथ है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।
 
https://twitter.com/JPNadda/status/1572461885727051777?ref_src=twsrc%5Etfw
बहुत गरीब परिवार से निकल करकर अपनी मेहनत के दम पर राजू श्रीवास्तव ने बनाई पहचान: अखिलेश यादव
उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बहुस अफसोस है कि राजू श्रीवास्तव हमारे बीच में अब नहीं हैं। उन्होंने बहुत गरीब परिवार से निकल करकर अपनी मेहनत, अपने संघर्ष के दम पर देश और दुनिया में पहचान बनाई। ऐसे हुनर के लोग कम पैदा होते हैं।
 
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8dumck

ट्रेंडिंग वीडियो