नई दिल्लीPublished: Mar 17, 2023 07:55:04 am
Shaitan Prajapat
हैदराबाद के सिकंदराबाद इलाके में भीषण अग्निकांड हो गया। स्वप्नलोक परिसर में लगी भीषण आग में 4 लड़कियां और 2 लड़कों की मौत हो गई। . हैदराबाद पुलिस के मुताबिक जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा, लेकिन दम घुटने के कारण ही मौत होने की संभावना सबसे अधिक है।
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के सिकंदराबाद इलाके में भीषण अग्निकांड हो गया। यहां एक बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर में आग लगने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जान गंवाने वाले में 4 लड़कियां और 2 लड़के है। बताया जा रहा है यह भीषण आग गुरुवार शाम को स्वप्नलोक परिसर में लगी थी। पुलिस के मुताबिक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा, लेकिन दम घुटने के कारण ही मौत होने की संभावना सबसे अधिक है। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया गया है।