नई दिल्लीPublished: Nov 21, 2023 12:56:03 pm
Shaitan Prajapat
जम्मू-कश्मीर के प्रभारी एके मेहता इस महीने के अंत में रिटायर हो रहे हैं। माना जा रहा है कि अटल डुल्लू को जम्मू-कश्मीर का नया मुख्य सचिव बनाया जा सकता है।
जम्मू कश्मीर के मौजूदा मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता इस महीने के अंत 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। माना जा रहा है कि मेहता के बाद आईएएस अटल डुल्लू को जम्मू-कश्मीर का नया मुख्य सचिव बनाया जा सकता है। केंद्र सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय में सीमा प्रबंधन विभाग के सचिव अटल डुल्लु को वापस एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम व संघ शासित प्रदेश) कैडर में भेज दिया। इसके बाद उन्हें जम्मू कश्मीर का अगला मुख्य सचिव नियुक्त किए जाने की चर्चा तेज हो गई है। आइए जानते है IAS अटल डुल्लू के बारे में।