नई दिल्लीPublished: May 23, 2023 01:37:07 pm
Paritosh Shahi
2000 Rupee Note Exchange : आज 23 मई से 2000 के नोट बदले जा रहे हैं, लोगों को इसे बदलने के लिए बैंक जाना चाहिए, जहां इसकी सुविधा निशुल्क उपलब्ध है। लेकिन इसके बजाय वह आसान रास्ता तलाश रहे हैं। जिस वजह से यह हो सकता है कि आपके असली नोट के बदले, नोट बदलने वाला कहीं आपको नकली नोट ना थमा दे।
2000 Rupee Note Exchange : देशभर में आज से ₹2000 के नोटों को बदलने की शुरुआत हो चुकी है। बड़ी संख्या में लोग नोट बदलने के लिए बैंकों के बाहर लाइन में खड़े नजर आ रहे हैं। Reserve Bank के गवर्नर शक्तिकांत दास ने देश की जनता से अपील की है कि नोट बदलने के लिए 4 महीने का समय दिया गया है। यह समय पर्याप्त है। इसलिए उन्हें घबराना नहीं है। सभी लोग आराम-आराम से 2000 के नोट को बदलें। ऐसे में अगर आप भी ₹2000 के नोट को बदलने की जल्दीबाजी में हैं या इसके लिए कोई शॉर्टकट तरीका अपनाने वाले हैं, तो थोड़ा सतर्क हो जाइए। क्योंकि नोट बदलने की जल्दीबाजी आप पर भारी पड़ सकती है और यह भी हो सकता है कि आप नकली नोट वाले गिरोह के आसान शिकार हो जाएं और अपनी मेहनत की कमाई को जल्दीबाजी के चक्कर में गंवा बैठे।