scriptimd says After 1901 june 2023 was hottest in Indian peninsula Bihar and UP experienced severe heat wave | IMD Report : 1901 के बाद जून का महीना इस साल रहा सबसे गर्म, बिहार-यूपी में चली गंभीर लू | Patrika News

IMD Report : 1901 के बाद जून का महीना इस साल रहा सबसे गर्म, बिहार-यूपी में चली गंभीर लू

locationनई दिल्लीPublished: Jul 05, 2023 10:36:56 am

Submitted by:

Jyoti Singh

IMD Report : भारतीय प्रायद्वीप में 1901 के बाद जून में तीसरा सबसे अधिक औसत न्यूनतम तापमान 26.04 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये बात मौसम विभाग की ओर से जारी मासिक मौसम समीक्षा में बताई गई है।

imd_says_after_1901_june_2023_was_hottest_in_indian_peninsula_bihar_and_up_experienced_severe_heat_wave.jpg

IMD Report : देशभर में मानसून ने दस्तक दे दी है। कई राज्यों में बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, तो वहीं दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को बताया कि इस साल 2023 में जून का महीना सबसे गर्म रहा है। दरअसल, 1901 के बाद से भारतीय प्रायद्वीप में सबसे गर्म महीना जून का पाया गया है, क्योंकि इस क्षेत्र में औसत अधिकतम तापमान 34.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.