नई दिल्लीPublished: Nov 08, 2023 03:42:06 pm
Anand Mani Tripathi
IMD Weather Report : दीपावली से पहले दिल्ली में प्रदूषण कम हो सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि अगले तीन दिनों तक बारिश हो सकती है।
IMD weather report : दीपावली से पहले दिल्ली में प्रदूषण कम हो सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि गुरुवार से 11 नवंबर तक बारिश हो सकती है। इस तीन दिन के दौरान पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी की संंभावना है। बारिश और बर्फबारी के कारण पूरे उत्तर क्षेत्र में दो से तीन डिग्री तापमान गिर जाएगा। इसके साथ ही सर्दी की शुरुआत भी होने जा रही है।