scriptIndependence Day 2022: भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर इन देशों ने दी बधाईयां और कही ये बात | Independence Day 2022: Wishes pour in from across the world, World leaders laud India's achievements on 75 years of independence | Patrika News

Independence Day 2022: भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर इन देशों ने दी बधाईयां और कही ये बात

locationनई दिल्लीPublished: Aug 15, 2022 07:57:50 pm

Submitted by:

Archana Keshri

भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दुनिया भर की सरकारों और नेताओं ने सोमवार को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को बधाई दी। अपनी मित्रता की बात करते हुए सभी ने भारत को आगे बढ़ने का संदेश दिया और उन्होंने भारत के लोगों की समृद्धि की कामना की है।

World leaders laud India's achievements on 75 years of independence

World leaders laud India’s achievements on 75 years of independence

भारत आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर कई देशों से भारत को बधाई मिली है और उन्होंने भारत के लोगों की समृद्धि की कामना की है। बधाई देने वाले देशों में कतर, सऊदी अरब, फ्रांस, रूस, ईरान, अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, नेपाल, मालदीव, बहरीन, ओमान, यूएई से लेकर मलेशिया आदि देश शामिल हैं। देश ही नहीं दुनियाभर में भारतीय स्वतंत्रता दिवस की धूम है, ऐसे में देश-दुनिया में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं का दौर जारी है। इन सभी देशों में ईरान के संदेश ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। चलिए जानते हैं किस देश ने क्या संदेश भेजा।
 


कतर के विदेश मंत्रालय ने भारत को आजादी दिवस की बधाई देते हुए ट्वीट किया है। ट्वीट में लिखा है, “हम भारत गणराज्य को उसके स्वतंत्रता दिवस पर बधाई देते हैं।”

https://twitter.com/hashtag/Qatar_India?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
 

सऊदी अरब के किंग सलमान और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने भारत स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। सऊदी अरब किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद ने बधाई संदेश देते हुए भारत की राष्ट्रपति की अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। वहीं डिप्टी प्रधानमंत्री और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज ने भी भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। सऊदी अरब ने भारत और देश के लोगों की समृद्धि की कामना की है।
https://twitter.com/KingSalman?ref_src=twsrc%5Etfw
 


फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने स्वतंत्रता दिवस की भारत को बधाई देते हुए देश के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने का आश्वासन दिया। पिछले 75 वर्षों में भारत की आश्चर्यजनक उपलब्धि की सराहना करते हुए मैक्रों ने कहा, प्रिय मित्र नरेंद्र मोदी, भारत के प्रिय लोगों, आपके स्वतंत्रता दिवस पर आपको बधाई। आप गर्व से पिछले 75 वर्षों में भारत की आश्चर्यजनक उपलब्धियों का जश्न मना रहे हैं। आप हमेशा फ्रांस पर भरोसा कर सकते हैं।
https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw
उन्होंने आगे लिखा भारत और फ्रांस के पारंपरिक रूप से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। रक्षा और सुरक्षा सहयोग, अंतरिक्ष सहयोग और असैन्य परमाणु सहयोग के क्षेत्र फ्रांस के साथ हमारी सामरिक साझेदारी के प्रमुख स्तंभ हैं। भारत और फ्रांस सहयोग के नए क्षेत्रों जैसे हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा, अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन सहित जलवायु परिवर्तन और दूसरों के बीच सतत विकास और विकास में तेजी से लगे हुए हैं।
https://twitter.com/EmmanuelMacron?ref_src=twsrc%5Etfw
 


रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय नेतृत्व और लोगों को भारत के स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने लिखा प्रिय राष्ट्रपति और प्रिय प्रधानमंत्री कृपया, भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हार्दिक बधाई स्वीकार करें। स्वतंत्र विकास के दशकों में आपके देश ने आर्थिक, सामाजिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और अन्य क्षेत्रों में सार्वभौमिक रूप से मान्यता प्राप्त सफलता हासिल की है। पुतिन ने कहा कि भारत को वैश्विक मंच पर काफी प्रतिष्ठा प्राप्त है और अंतरराष्ट्रीय एजेंडे पर दबाव वाले मुद्दों को हल करने में महत्वपूर्ण रचनात्मक भूमिका निभाता है। रूसी-भारतीय संबंध विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी की भावना से विकसित हो रहे हैं। मास्को और नई दिल्ली विभिन्न क्षेत्रों में सफलतापूर्वक सहयोग कर रहे हैं, संयुक्त राष्ट्र, ब्रिक्स, एससीओ और अन्य बहुपक्षीय संरचनाओं के ढांचे के भीतर प्रभावी ढंग से बातचीत कर रहे हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1559114189418815488?ref_src=twsrc%5Etfw
 


भारत के मित्र देश ईरान की ओर से कुछ अलग तरीके से भारत को बधाई दी गई है। ईरान की ओर से ट्विटर पर जारी एक वीडियो में एक बच्ची स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए भारतीय राष्ट्रगान की धुन बजाती हुई नजर आ रही है। साथ ही ट्वीट में लिखा गया है कि भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई। लोकतंत्र की भावना भारत के सभी लोगों को ज्यादा से ज्यादा प्रगति, समृद्धि और खुशी की ओर ले जाए।
https://twitter.com/hashtag/IndependenceDay?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
 


अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक बयान में कहा, “करीब 40 लाख गौरवान्वित भारतीय-अमेरिकियों समेत दुनियाभर के लोगों द्वारा 15 अगस्त पर भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के साथ ही अमेरिका महात्मा गांधी के सच और अहिंसा के चिरस्थायी संदेश द्वारा निर्देशित भारत की लोकतांत्रिक यात्रा के सम्मान में उसके लोगों के साथ है।” उन्होंने कहा भारत और अमेरिका अपरिहार्य साझेदार हैं और अमेरिका-भारत की सामरिक साझेदारी कानून के राज और मानव आजादी तथा प्रतिष्ठा को बढ़ावा देने की हमारी साझा प्रतिबद्धता पर टिकी है।” उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में दोनों लोकतांत्रिक देश नियम आधारित व्यवस्था की रक्षा करने, वृहद शांति, समृद्धि और सुरक्षा मजबूत करने, मुक्त एवं खुला हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए एकजुट रहेंगे तथा दुनिया के सामने आ रही चुनौतियां से निपटते रहेंगे।
 


ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सोमवार को भारत के लोगों को स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर बधाई दी और दोनों देशों के बीच संबंधों की मजबूती पर अहम बात कही। उन्होंने कहा , “भारत के लोगों को आजादी के 75 साल की बधाई। हाल ही में गुजरात और नई दिल्ली की यात्रा के दौरान मैंने दोनों देशों के बीच फलते-फूलते संबंधों को देखा। मैं अगले 75 वर्षों में दोनों देशों के संबंधों को और मजबूती से देखने के लिए उत्सुक हूं।”
https://twitter.com/BorisJohnson/status/1559069152370991106?ref_src=twsrc%5Etfw
 


ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने एक स्टेटमेंट जारी कर भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। उन्होंने देश को प्राप्त उपलब्धियों की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि हमारे समाज, हमारी संस्कृति, हमारे देश और हमारे राष्ट्रों के बीच संबंधों के लिए सभी ऑस्ट्रेलियाई, भारत की सफलताओं और इस महान देश और इसके लोगों को परिभाषित करने वाली कई उपलब्धियों की सराहना करते हैं। हम अपने भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई समुदाय के योगदान के लिए भी धन्यवाद देते हैं।
https://twitter.com/AlboMP/status/1558926449641304064?ref_src=twsrc%5Etfw
 


नेपाल के प्रधान मंत्री शेर बहादुर देउबा ने ट्वीट कर लिखा, “भारत के स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और भारत के लोगों को हार्दिक बधाई। भारत की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए मेरी शुभकामनाएं। आने वाले दिनों में सहयोग और दोस्ती की भावना और गहरी होगी।”
https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw
 


मालदीव में मजलिस के स्पीकर मोहम्मद नशीद ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।उन्होंने भारत के पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू के भारत की आजादी की रात दिए गए प्रसिद्ध भाषण का उल्लेख करते हुए लिखा, “आजादी मिलने के बाद से भारत एक सैन्य और आर्थिक विश्व शक्ति बन गई है, जिसने अपने लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई।”
https://twitter.com/PMOIndia?ref_src=twsrc%5Etfw
 


खाड़ी देश बहरीन की ओर से भी भारत को 76वें आजादी दिवस पर बधाई संदेश भेजे गए हैं।

https://twitter.com/hashtag/%D8%AC%D9%85%D9%87%D9%88%D8%B1%D9%8A%D8%A9_%D8%A7%D9%84%D9%87%D9%86%D8%AF?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
 


इस्लामिक देश ओमान की ओर से भारत को 76वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई है। ओमान के सुल्तान ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आजादी दिवस के मौके शुभकामनाएं दी हैं।
https://twitter.com/hashtag/India?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
 


यूएई के डिप्टी पीएम मकतूम बिन मोहम्मद की ओर से भारत की राष्ट्रपति को बधाई संदेश भेजा गया है। यूएई के डिप्टी पीएम ने बधाई संदेश देते हुए कहा कि आज भारत आजादी और विकास के 75 सालों का जश्न मना रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हम भारत और भारतीय लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए समृद्धि की कामना करते हैं।
https://twitter.com/MaktoumMohammed/status/1559056814486032385?ref_src=twsrc%5Etfw
 


मलेशिया की ओर से भी भारत को आजादी दिवस को लेकर दिल से बधाई दी गई। ट्वीट में लिखा गया, “75वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर विस्मा पुत्र भारत गणराज्य को हार्दिक बधाई देता है।”
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो