'खालिस्तान जनमत संग्रह' को लेकर सख्त भारत, कनाडा से इसे रोकने व 6 नवंबर को इसकी निंदा करने की मांग की
Published: Oct 13, 2022 10:25:30 am
कनाडा के ओंटारियो में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन 'सिख फॉर जस्टिस' (SFJ) दूसरा 'खालिस्तान जनमत संग्रह' करने जा रहा है। भारत ने इसे रोकने व इसकी निंदा करने की मांग की है। वहीं बीते दिन इंटरपोल ने भारत को झटका देते हुए SFJ संस्थापक को रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने से मना कर दिया है।


India asks Canada to denounce and stop Nov 6 Khalistan Referendum
'खालिस्तान जनमत संग्रह' को लेकर भारत सख्त है। ओंटारियो में अगले महीने 6 नवंबर को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन 'सिख फॉर जस्टिस' दूसरा 'खालिस्तान जनमत संग्रह' करने जा रहा है, जिस पर भारत ने सख्त रुख दिखाते हुए कनाडा सरकार से इसकी निंदा करने की मांग की है। इसके साथ ही दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के खिलाफ आतंक व हिंसा को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भी कहा है।