scriptअगर पाकिस्तान से हुआ युद्ध तो भारत कर सकता है परमाणु हमला, जानिए भारत- पाक की सैन्य ताकत | India could attack Pakistan's nuclear bomb, know the power of India and Pakistan's weakness | Patrika News

अगर पाकिस्तान से हुआ युद्ध तो भारत कर सकता है परमाणु हमला, जानिए भारत- पाक की सैन्य ताकत

locationप्रतापगढ़Published: Nov 30, 2016 02:36:00 pm

आपको बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच अब ऐसे हालत उत्पन्न हो गए हैं जो असहनीय हैं। आए दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन, घुसपैठ, कोर पर हमला, सैनिकों के परिवारों को बंधक बनाने की कोशिशें आदि ऐसे कारनामे हैं जिनसे कभी भी गुस्सा भड़क सकता है।

 LOC

LOC

पाकिस्तान भारत के हाथों चार बार आमने सामने की लड़ाई में शिकस्त खाने के भी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पूरी दुनिया इस बात की गवाह रही है कि आखिरी बार साल 1999 में किस तरह से भारतीय जवानों ने पाकिस्तान को एलओसी खदेड़ दिया था। बावजूद इसके पाकिस्तान अपनी तरफ से लगातार भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता आ रहा है। जहां उड़ी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सरहद पर एकाएक तनाव बढ़ चुका है। पाकिस्तान की सैन्य तैयारियों के बीच भारत भी सीमा पर अपनी सामरिक तैयारियों को पुख्ता अंजाम देने में लग चुका है। 
गौरतलब है कि एक तरफ पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा तो दूसरी तरफ भारत भी नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सैनिकों की ज्यादा संख्या में तैनाती की जा रही है। इसके साथ ही हथियार और ईंधन भंडार भी जमा जुटाया जा रहा है। ऐसे में सभी तैयारियां कहीं ना कहीं युद्ध जैसे माहौल की इशारा कर रहे हैं। बावजूद इसके पाकिस्तान लगातार भारत के खिलाफ युद्ध जैसे हालात पैदा करने से पीछे नहीं हट रहा है, और वो पांचवीं बार भारत से जंग लड़ने की सोच रहा है। 
आपको बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच अब ऐसे हालत उत्पन्न हो गए हैं जो असहनीय हैं। आए दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन, घुसपैठ, कोर पर हमला, सैनिकों के परिवारों को बंधक बनाने की कोशिशें आदि ऐसे कारनामे हैं जिनसे कभी भी गुस्सा भड़क सकता है।भारत के रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि इन हालातों में भारत ने पूरी क्षमता से पाकिस्तान पर आक्रमण कर दिया तो 1-2 हफ्ते में पाकिस्तानी सेना घुटने टेकने की स्थिति में आ जाएगी। इससे पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व में अराजकता फैल जाएगी। यदि दोनों देश जंग में कूद पड़ते हैं और फिर कहीं परमाणु जंग शुरू हो गई तो क्या होगा? 
भारत-पाक के बीच परमाणु युद्ध हुआ तो 

भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु हथियार संपन्न देश हैं। पूरी दुनिया जानती है कि भारत भले ही परमाणु युद्ध की शुरुआत ना करे लेकिन पाकिस्तान के बारे में कोई भी देश कुछ भी नहीं कह सकता। अमरीका सहित सभी बड़े देश इसीलिए चिंतित हैं क्योंकि पाकिस्तानी हाथों में परमाणु बम को सुरक्षित नहीं समझा जाता। भारत ने परमाणु बम गिराए तो भारत के पास जो मिसाइलें हैं, उनकी मारक क्षमता 700 से लेकर 8 हज़ार किलोमीटर तक की है। ऐसे में पाकिस्तान का ऐसा कोई भी शहर नहीं है जो भारतीय मिसाइलों के निशाने से बच सके। अगर हमला किया गया तो इस्लामाबाद, रावलपिंडी, कराची, नवशेरा, लाहौर जैसे बड़े शहर पूरी तरह तबाह हो जाएंगे। पाकिस्तान के पास कम दूरी की नस्र, हत्फ, गजनवी और अब्दाली तथा मध्यम दूरी की गौरी और शाहीन मिसाइलें हैं। इनकी मारक क्षमता 900 किलोमीटर से लेकर 2700 किलोमीटर तक की है। इन मिसाइलों से दिल्ली, जयपुर, अहमदाबाद, मुम्बई, पुणे, नागपुर, भोपाल, लखनऊ और कोलकाता पर पाकिस्तान परमाणु बम गिरा सकता है।
अब एक नजर डालें दोनों देशों के सैन्य ताकत पर 

भारतीय वायु सेना के पास 200 लड़ाकू विमान हैं साथ ही फ्रांस से 36 राफेल विमान पर सौदा भी हो चुका है। तो वहीं पकिस्तान के पास पास केवल 900 लड़ाकू विमान है और वह एफ -16 विमान पर ही निर्भर है। भारत के पास जवानों की संख्या 13 लाख 25 हजार से अधिक है तो पाकिस्तान के पास केवल 6 लाख के करीब ही सैन्य ताकत है। ऐसे साफ जाहिर है कि भारत की सैनिक ताकत पाकिस्तान से कई गुना अधिक है। और भारत ने इस बार पाक को हर मोर्चे पर जवाब देने के लिए अपनी कमर कस ली है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो