नई दिल्लीPublished: Feb 20, 2023 01:00:07 pm
Prabhanhu Ranjan
Frozen Lake Marathon: भारत में पहली बार फ्रोजन लेक मैराथन को आयोजन हो रहा है। यह आयोजन अपने आप में बेहद खास है। क्योंकि इस मैराथन का आयोजन 13862 फीट की ऊंचाई पर हो रहा है। इस मैराथन में एथलीट पानी पर दौड़ेंगे। आज यानी कि 20 फरवरी को फ्रोजन लेक मैराथन का आयोजन लद्दाख में होने जा रहा है।
Frozen Lake Marathon: आजादी के अमृत महोत्सव और जी-20 की अध्यक्षता के बीच इस साल भारत में कई खास आयोजन हो रहे हैं। इन्हीं खास आयोजनों में से एक है फ्रोजन लेक मैराथन। यह आयोजन भारत में पहली बार हो रहा है। यह आयोजन लद्दाख में विश्व प्रसिद्ध पैंगोंग-सो झील पर पहली बार हो हा है। 21 किलोमीटर की यह दौड़ प्रतियोगिता पैंगोंग-सी झील के जमे हुए बर्फ पर हो रही है। इस दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन समुद्र तल से 13862 फीट की ऊंचाई पर हो रहा है। अधिकारियों के अनुसार, 21 किलोमीटर की मैराथन भारत में अपने तरीके की पहली ऐसी मैराथन होगी जो 13,862 फीट की ऊंचाई पर आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मैराथन को भारतीय सेना, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की संयुक्त निगरानी में आयोजित किया जा रहा है।