कितने मामले हुए दर्ज?
रविवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि रविवार को देशभर में पिछले 24 घंटे में 2,71,202 नए मामले सामने आए हैं। ये मामले शनिवार को दर्ज किए गए कुल मामलों से मामूली अधिक हैं। शनिवार को 2 लाख 68 हजार मामले दर्ज किए गए थे। वहीं, 314 लोगों की मौत हुई है जिससे कुल मृत्यु संख्या 4,86,066 हो गई है।
ओमीक्रॉन के कितने मामले?
वहीं, पिछले 24 घंटे में 1,702 नए मामलों के साथ भारत के ओमीक्रॉन के कुल मामलों में 28.17 फीसदी बढ़ोतरी देखी गई। हालांकि, वैक्सीनेशन की कुल संख्या में भी इजाफा हुआ है। अब ओमीक्रॉन के कुल मामले 7,743 हो गए हैं।

दिल्ली और मुंबई से राहत भरी खबर
इस बीच कोरोना मामलों में टॉप पर रहने वाले शहर मुंबई और दिल्ली से थोड़ी राहत भरी खबर आई है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18286 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यहाँ पॉजिटिविटी रेट गिरकर 27.87% हो गया है। वहीं, मुंबई में कोरोना के मामलों में और गिरावट आई है। यहाँ 24 घंटों में कुल 10,661 कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो शुक्रवार की तुलना में 5.8 कम हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 20 फीसदी के करीब है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी बधाई
इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर देश को केवल एक साल में 157 करोड़ COVID-19 वैक्सीनेशन को पार करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत कोरोनोवायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में दुनिया में एक उदाहरण के रूप में उभरा है।

यह भी पढ़ें
यूपी में एक लाख से अधिक कोरोना वायरस के एक्टिव केस, दहशत
यह भी पढ़ें