नई दिल्लीPublished: Sep 24, 2023 04:52:03 pm
Anand Mani Tripathi
Khalistan In Canada : भारत ने पाकिस्तानी आतंकियों के साथ अब खालिस्तानी आतंकियों को भी खल्लास करने की तैयारी कर ली है। इसके सबसे पहले चरण में विदेशों में बैठे आतंकियों को पहचान कर उनके भारत आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
Khalistan In Canada : भारत ने पाकिस्तानी आतंकियों के साथ अब खालिस्तानी आतंकियों को भी खल्लास करने की तैयारी कर ली है। इसके सबसे पहले चरण में विदेशों में बैठे आतंकियों को पहचान कर उनके भारत आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं इनकी संपत्तियों को भी अब जब्त करने की पूरी तैयारी है। राष्ट्रीय जांच अभिकरण ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की संपत्ति जब्त करने के साथ कार्रवाई शुरू भी कर दी है। जांच अभिकरण ने शनिवार को ही आतंकी पन्नू की चंड़ीगढ़ और अमृतसर में स्थित संपत्ति को जब्त कर लिया है।