ISRO ने लॉन्च किया NavIC सैटेलाइट, स्पेस से रखेगा सब पर नजर!
नई दिल्लीPublished: May 29, 2023 11:55:00 am
ISRO launches NavIC satellite : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में जीएसएलवी-एफ12 से NVS-01 नेविगेशन सैटेलाइट लॉन्च किया। जीएसएलवी की यह 15वीं उड़ान है।


ISRO ने लॉन्च किया NAVIC सैटेलाइट, स्पेस से रखेगा सब पर नजर!
ISRO launches NavIC satellite : अंतरिक्ष में भारत की नई छलांग। अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। इसरो ने NVS-01 नेविगेशन सैटेलाइट को लांच कर दिया है। इस नाविक NVS-01 नेविगेशन सैटेलाइट से सशस्त्र बलों को काफी मदद मिलेगी। भारतीय सेना की शाक्ति बढ़ जाएगी। यह नया सैटेलाइट IRNSS-1G की जगह स्थापति होगा। नाविक NVS-01 नेविगेशन सैटेलाइट से संचार में शोध करने में भी मदद मिलेगी। NVS-01 नेविगेशन सैटेलाइट जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (GSLV-F12) की मदद से स्थापित किया गया है। इसका वजन लगभग 2232 किलोग्राम है।