scriptऑपरेशन मालाबार 2017- चीन से तनाव के बीच भारत-यूएस-जापान का संयुक्त युद्धाभ्यास शुरु | India, US and Japan participate in Exercise Malabar a joint naval exercise conducted in Bay of Bengal | Patrika News

ऑपरेशन मालाबार 2017- चीन से तनाव के बीच भारत-यूएस-जापान का संयुक्त युद्धाभ्यास शुरु

Published: Jul 10, 2017 06:10:00 pm

मालाबार नौसेनिक युद्धाभास का 21वां संस्करण है। जो कि 17 जुलाई तक चलेगा। ध्यान हो कि साल 1992 से भारत और अमरीका हर साल नौसेना अभ्यास का आयोजन बंगाल की खाड़ी में करते आ रहे हैं।

naval exercise

naval exercise

चीन से जारी गतिरोध के बीच भारत,अमरीका और जापान की नौसेना ने यहां मालाबार नौसेनिक युद्धाभास 2017 की शुरुआत कर दी। इस सैन्य अभ्यास में कुल 16 जंगी जहाज, 95 एयरक्राफ्ट्स और दो सबमरीन शामिल किए गए हैं। तो वहीं इस अभ्यास का मकसद तीनों देशों के बीच आपसी सैन्य संबंधों को और अधिक मजबूत करना है, ताकि भविष्य में किसी भी चुनौती का मुकाबला किया जा सके। 
मालाबार नौसेनिक युद्धाभास का 21वां संस्करण है। जो कि 17 जुलाई तक चलेगा। ध्यान हो कि साल 1992 से भारत और अमरीका हर साल नौसेना अभ्यास का आयोजन बंगाल की खाड़ी में करते आ रहे हैं। जहां इस मालाबार नौसेना अभ्यास में जापान की मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (MSDF) चौथी बार लगातार भाग ले रही है। 
इस अभ्यास की घोषणा ईस्टर्न नेवल कमांड के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ एचसीएस बिष्ट ने की। जिसके बाद उन्होंने कहा कि इस अभ्यास का उद्देश्य समान चुनौतियों और खतरों से एक साथ मिलकर निपटा जा सके। बावजूद इसके उन्होंने भारतीय समुद्री इलाके में चीनी पनडुब्बियों की स्थितियों की खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। 
https://twitter.com/hashtag/Malabar2017?src=hash
तो वहीं इस अभ्यास में भाग ले रहे अमरीकी नौसेना के स्ट्राइक ग्रुप 11 के कमांडर रियर ऐडमिरल विलियम डी ब्रायन ने कहा कि इस अभ्यास के जरिए ये संदेश दिया जा रहा है कि हम एकसाथ किसी भी खतरे का मुकाबला कर सकते हैं। और हमारा साथ बेहतर है। उन्होंने यह बात इस क्षेत्र नौसेना अभ्यास के बाद चीन के प्रतिक्रिया के सवाल पर कही। 
गौरतलब है कि इन दिनों हिंद महासागर के क्षेत्र में चीनी गतिविधियां काफी तेज हुई है। तो वहीं इस अभ्यास को लेकर चीन पहले ही आपत्ति जता चुका है। तो वहीं सिक्किम बॉर्डर पर भारत और चीन की सीमा के तनाव पिछले कई दिनों से लगातार जारी है। जबकि इस अभ्यास के कुछ दिनों पहले ही भारतीय समुद्री इलाके में चीनी पनडुब्बियों को चहलकदमी करते देखा गया था। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो