scriptभारतीय सेना ने अमरनाथ तीर्थयात्रियों के लिए रातोंरात 2 पुलों का किया पुनर्निर्माण | Indian Army reconstructs 2 bridges overnight for amarnath yatra | Patrika News

भारतीय सेना ने अमरनाथ तीर्थयात्रियों के लिए रातोंरात 2 पुलों का किया पुनर्निर्माण

Published: Jul 03, 2022 10:45:06 am

Amarnath Yatra: अचानक तापमान बढ़ने अमरनाथ यात्रा वाले बालटाल मार्ग पर भूस्खलन होने से दो पुल क्षतिग्रस्त हो गए, जिसे सेना ने रात में ही फिर से बना लिया। इसके कारण आमरनाथ तीर्थयात्रा बिना प्रभावित हुए जारी है।

indian-army-reconstructs-2-bridges-overnight-for-amarnath-yatra.jpg

Indian Army reconstructs 2 bridges overnight for amarnath yatra

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा वाले बालटाल मार्ग पर गुरुवार-शुक्रवार रात के दरमियान भूस्खलन और पानी के तेज बहाव के कारण 2 पुल टूट गए, जिन्हें सेना के जवानों ने रिकॉर्ड समय में फिर से तैयार कर दिया। सेना के जवानों ने दोनों पुलों को रातों रात पुनर्निर्माण कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अचानक तापमान बढ़ने के कारण भूस्खलन हुआ और पानी के तेज बहाव आया, जिसके कारण बालटाल मार्ग पर कालीमाता के पास रास्ता बंद हो गया था, जो अब चालू हो गया है।
न्यूज एजेंसी के मुताबिक पुल बह जाने के बाद स्थानीय प्रशासन ने चिनार कोर से मदद मांगी, जिसके बाद तुरंत चिनार कोर की फोर्स पुल के पुनर्निर्माण कार्य में लग गई। सेना ने हेलीकॉप्टर, खच्चरों,पोर्टर्स से इंजीनियर रेजिमेंट के ब्रिजिंग स्टोर्स के साथ पार्ट और जरूरी समान जुटाया। इसके बाद तकनीकी विशेषज्ञों की मदद के साथ जवानों ने दोनों पुलों को तैयार कर दिया।
 
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

3.30 बजे के बाद कश्मीर जाने पर रोक

सुरक्षा कारणों से तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को दोपहर 3.30 बजे के बाद रामबन जिले के बनिहाल इलाके से कश्मीर जाने पर रोक लगा दी गई है। यह फैसला सुरक्षा की दृष्टि से लिया गया है। अमरनाथ तीर्थयात्रियों के आड़ में कोई आतंकी न घुस सके इस लिए सावधानी बरती जा रही है।

43 दिन चलेगी अमरनाथ यात्रा

जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा 30 जून 2022 यानी से शुरू हो गई है जो 11 अगस्त 2022 को समाप्त हो जाएगी, इस दौरान यह यात्रा 43 दिन चक चलेगी। इसके साथ ओडिशा में जगन्नाथ रथ यात्रा भी 1 जुलाई से शुरू हो गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो