scriptNelore Cattle: ब्राजील में 40 करोड़ में बिकी भारतीय नस्ल की गाय, पशुओं की नीलामी में नया रिकॉर्ड | Indian breed cow sold in Brazil for Rs 40 crore new record in animal auction | Patrika News
राष्ट्रीय

Nelore Cattle: ब्राजील में 40 करोड़ में बिकी भारतीय नस्ल की गाय, पशुओं की नीलामी में नया रिकॉर्ड

Nelore Cattle: ब्राजिल में भारतीय नस्ल की एक गाय ने पशुओं की निलामी में रिकॉर्ड बनाया है। इस गाय को नीलामी के दौरान 48 लाख डॉलर में खरीदा गया।

नई दिल्लीMar 28, 2024 / 08:15 am

Shivam Shukla

Nelore Cattle

Nelore Cattle: भारत में गायों की औसत कीमत ढाई हजार से 11 हजार रुपए है, लेकिन ब्राजील में एक गाय 40 करोड़ रुपए में बिकी है। पशुओं की नीलामी में इसे नया रिकॉर्ड बताया जा रहा है। गाय आंध्र प्रदेश के नेल्लोर की ‘वियाटिना-19 एफआइवी मारा इमोविस’ नाम की नस्ल की है। ब्राजील में नीलामी के दौरान इसे 48 लाख डॉलर में खरीदा गया। सफेद फर और कंधों पर विशिष्ट बल्बनुमा कूबड़ वाली यह गाय भारत की मूल निवासी है। ब्राजील में इस नस्ल की काफी डिमांड है। नस्ल का वैज्ञानिक नाम ‘बोस इंडिकस’ है।

Home / National News / Nelore Cattle: ब्राजील में 40 करोड़ में बिकी भारतीय नस्ल की गाय, पशुओं की नीलामी में नया रिकॉर्ड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो