scriptभारतीयों हजयात्रियों को लेनी होगी कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज़ – केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी | Indian Haj Pilgrims will have to take both doses of covid-19 vaccine | Patrika News

भारतीयों हजयात्रियों को लेनी होगी कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज़ – केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी

locationनई दिल्लीPublished: Oct 22, 2021 03:56:03 pm

Submitted by:

Tanay Mishra

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हज यात्रा 2022 के लिए भारतीयों हजयात्रियों के लिए प्रोटोकॉल जारी करते हुए कहा है कि उन्हें कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज़ लेनी होगी।

Mukhtar Abbas Naqvi

Mukhtar Abbas Naqvi

नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज शुक्रवार 22 अक्टूबर को एक मीटिंग में हज यात्रा 2022 के लिए भारतीयों हजयात्रियों के लिए एक ज़रूरी प्रोटोकॉल जारी कर दी है। नकवी ने कहा है कि भारतीयों हजयात्रियों को हज यात्रा पर जाने से पहले कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज़ लेनी ज़रूरी होगी। इस बारे में नकवी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके भी जानकारी दी।
https://twitter.com/hashtag/Haj2022?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
हज समीक्षा बैठक में लिया गया फैसला

मुख्तार अब्बास नकवी की अध्यक्षता में आयोजित हज समीक्षा बैठक में हज यात्रा के विषय में यह फैसला लिया गया। नकवी ने बताया कि हज यात्रा 2022 की पूरी प्रोसेस भारत और सऊदी अरब की सरकारों की ओर से तय किए गए कोरोना संबंधी दिशानिर्देशों के तहत होगी। नकवी के अनुसार हज यात्रा 2022 की ऑफिशियल घोषणा अगले महीने के पहले हफ्ते में कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उसी समय से हज यात्रा के आवेदन की प्रोसेस भी शुरू हो जाएगी। साथ ही भारत की हज यात्रा 2022 की पूरी प्रोसेस 100 % ऑनलाइन/डिजिटल होगी।
screenshot_2021-10-22_mukhtar_abbas_naqvi_twitter.jpg
यह भी पढ़े – मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा – राहुल गांधी माफी मांगते थक जाएंगे, गुनाहों की गिनती कम नहीं होगी

हज यात्रा 2022 के लिए ज़रूरी प्रोटोकॉल्स और तैयारियां

मुख्तार अब्बास नकवी ने हज समीक्षा बैठक के दौरान हज यात्रा 2022 के लिए जरूरी प्रोटोकॉल्स के बारे में भी संबोधित किया। नकवी ने कहा कि कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज़ अनिवार्य रूप से लेने के साथ ही हज यात्रा 2022 के दौरान भारत और सऊदी अरब की तरफ से कोरोना प्रोटोकॉल, स्वास्थ्य और साफ-सफाई के बारे में खास ट्रेनिंग की व्यवस्था भी की गई है। हज यात्रा 2022 में कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय प्रोटोकॉल्स का पूरी तरह से पालन किया जाना सभी के लिए अनिवार्य है। नकवी ने कहा कि कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए और इसे ध्यान में रखते हुए हज यात्रा 2022 की की तैयारियों में बदलाव और ज़रूरी सुधार किया गया है। इन तैयारियों में भारत और सऊदी अरब में हज यात्रियों के ठहरने की, यातायात, स्वास्थ्य से जुडी सभी तैयारियां शामिल हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो