scriptन्यूजीलैंड: भारतीय उच्चायुक्त की पत्नी पर आरोप, नौकर से करती थीं गुलामों जैसा बर्ताव  | Indian high commissioner to leave New Zaland after wife accused of assault | Patrika News
71 Years 71 Stories

न्यूजीलैंड: भारतीय उच्चायुक्त की पत्नी पर आरोप, नौकर से करती थीं गुलामों जैसा बर्ताव 

न्यूजीलैंड में भारत के हाई कमिश्नर रवि थापर की पत्नी शर्मिला थापर पर नौकर का उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। इसकी चलते भारत सरकार ने उन्हें स्वदेश वापस बुला लिया है।

Jun 27, 2015 / 02:22 pm

न्यूजीलैंड में भारत के हाई कमिश्नर रवि थापर की पत्नी शर्मिला थापर पर नौकर का उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। इसके चलते भारत सरकार ने उन्हें (रवि थापर) स्वदेश वापस बुला लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक न्यूजीलैंड में भारत के हाई कमिश्नर रवि थापर की पत्नी शर्मिला थापर पर स्टाफ मेंबर में शामिल एक भारतीय रसोइए का उत्पीड़न करने का आरोप लगा था। शार्मिला पर आरोप है कि उन्होंने नौकर को बंधक बनाकर मारपीट की थी। कहा जा रहा है कि इसी के चलते सरकार ने उन्हें वापस बुला लिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीड़ित भारतीय रसोइया पहले ही भारत आ गया है। वहीं रवि थापर के संबंध में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्रालय का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी थी कि थापर न्यूजीलैंड छोड़ने की कोशिश में हैं।

गुलामों जैसा बर्ताव करने का आरोप
पीड़ित ने भारतीय हाई कमिश्नर रवि थापर और उनकी पत्नी शर्मिला पर गुलामों जैसा बर्ताव करने का आरोप लगाया था। उनकी पत्नी पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया था।




Home / 71 Years 71 Stories / न्यूजीलैंड: भारतीय उच्चायुक्त की पत्नी पर आरोप, नौकर से करती थीं गुलामों जैसा बर्ताव 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो