scriptindian navy liekly to get 26 rafale m fighters and three submarines from france during pm modi france vis | दुश्मनों सावधान! इंडियन नेवी को मिलेंगे 26 Rafale-M लड़ाकू विमान और 3 पनडुब्बियां | Patrika News

दुश्मनों सावधान! इंडियन नेवी को मिलेंगे 26 Rafale-M लड़ाकू विमान और 3 पनडुब्बियां

locationनई दिल्लीPublished: Jul 13, 2023 08:48:51 pm

Submitted by:

Paritosh Shahi

Indian Navy Rafale-M: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार यानी 13 जुलाई को अपने दो दिवसीय दौरे के तहत फ्रांस पहुंच गए हैं। इंडियन नेवी आने वाले वर्षों में कई गुना ताकतवर हो जाएगी। इसको लेकर केंद्र सरकार तैयारी में जुट गई है। मोदी के इस फ्रांस दौरे पर डिफेंस डील के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। इस डील के जरिए भारतीय नेवी को 26 राफेल-M और 3 पनडुब्बियां मिलेंगी।

दुश्मनों सावधान! इंडियन नेवी को मिलेंगे 26 Rafale-M लड़ाकू विमान और 3 पनडुब्बियां
दुश्मनों सावधान! इंडियन नेवी को मिलेंगे 26 Rafale-M लड़ाकू विमान और 3 पनडुब्बियां

PM Modi France Visit: पिछले कुछ वर्षों में भारत की सैन्य ताकत में कई गुना इजाफा हुआ है। चीन और पाकिस्तान के मोर्चे पर भी भारत खुद को लगातार मजबूत करता जा रहा है। इसी बीच एक ऐसी डील होने जा रही है जिससे भारतीय नौसेना के बेड़े की ताकत और भी कई गुना बढ़ जाएगी। इस सौदे के बाद दुनिया भर में भारत और मजबूती से उभरेगा, साथ ही पड़ोसी देश नजर उठाने से पहले सौ बार सोचेंगे। पीएम मोदी के फ्रांस दौरे पर पहुंच चुके हैं। यह दौरा कई मायनों में बहुत खास होने वाला है। इस दौरे पर INS विक्रांत के लिए फ्रांस से 26 राफेल (समुद्री फाइटर जेट) विमानों का सौदा होगा।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.