राष्ट्रीय

इंडियन नेवी के सामने बीच समंदर में 35 समुद्री डाकुओं ने किया सरेंडर, 17 क्रू – मेंबर्स को बचाया गया

Indian Navy: भारतीय नौसेना ने शनिवार को समुद्र के बीच एक 35 समुद्री डाकुओं को सरेंडर करने पर मजबूर किया और 17 चालक दल के सदस्यों को भी बिना किसी नुकसान के बचाया।

Mar 17, 2024 / 11:36 am

Shivam Shukla

भारतीय नौसेना को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। शनिवार को नेवी के अधिकारियों ने भारतीय तट से लगभग 1,400 समुद्री मील दूर एक व्यापारिक जहाज पर सवार 35 समुद्री लुटेरों को सरेंडर करने के लिए मजबूर किया और बिना किसी नुकसान के 17 क्रू मेंबर्स सुरक्षित बाहर निकाला। इंडियन नेवी ने अपने P-8I मैरीटाइम पेट्रोलिंग एयरक्राफ्ट, फ्रंटलाइन शिप INS कोलकाता और INS सुभद्रा, और उच्च ऊंचाई वाले HALE मानव रहित एयरक्राफ्ट को तैनात किया। ऑपरेशन के लिए सी-17 विमान से विशिष्ट मार्कोस कमांडो को उतारा गया।

बीते साल अगवा हुआ था जहाज

नौसेना ने कहा कि जहाज एमवी रुएन को पिछले साल 14 दिसंबर को सोमाली समुद्री डाकुओं ने अगवा कर लिया था और बताया गया था कि वह समुद्री डाकू जहाज के रूप में खुले समुद्र में समुद्री डकैती की गतिविधियों को अंजाम देने के लिए निकला था।

Home / National News / इंडियन नेवी के सामने बीच समंदर में 35 समुद्री डाकुओं ने किया सरेंडर, 17 क्रू – मेंबर्स को बचाया गया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.