नई दिल्लीPublished: Nov 02, 2023 08:36:19 am
Shivam Shukla
रेल मंत्रालय और आइआरसीटीसी नॉर्थ-ईस्ट के कुछ अनछुए स्थलों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नॉर्थ-ईस्ट डिस्कवरी टूर संचालित कर रहा है। जिसमें भारत गौरव डिलक्स ट्रेन के जरिए उनाकोटि, अगरतला, कोहिमा समते कई जगहों का सैलानियों को दीदार कराया जाएगा। इस टूर 16 नवंबर को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगा।
नई दिल्ली. रेल मंत्रालय और भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आइआरसीटीसी) लिमिटेड के साथ पूर्वोत्तर राज्यों के अनएक्सप्लोर्ड जगहों पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘नॉर्थ ईस्ट डिस्कवरी’ टूर संचालित कर रहा है। भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन से यह विशेष रूप से आयोजित किए जाने वाला टूर 16 नवंबर को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगा। इस टूर में असम के गुवाहाटी, शिवसागर, जोरहाट और काजीरंगा, त्रिपुरा के उनाकोटि, अगरतला और उदयपुर, नागालैंड के कोहिमा और दीमापुर तथा मेघालय के शिलांग और चेरापूंजी शहर शामिल हैं, जिनका 15 दिनों इस टूर के जरिए दीदार किया जाएगा।