scriptInvestor Summit will play an important role in the development of the | Uttrakhand: इन्वेस्टर समिट राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा- सीएम धामी | Patrika News

Uttrakhand: इन्वेस्टर समिट राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा- सीएम धामी

locationनई दिल्लीPublished: Sep 12, 2023 10:01:56 pm

Submitted by:

Suresh Vyas

- इन्वेस्टर्स समिट 2023 के लिए रियल एस्टेट इन्वेस्टर के साथ बैठक

- राज्य सरकार अगले 25 साल के रोडमैप को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है

Uttrakhand: इन्वेस्टर समिट राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा- सीएम धामी
Uttrakhand: इन्वेस्टर समिट राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा- सीएम धामी

देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के लिए आवासीय परियोजनाओं एवं अन्य विषयों पर रियल एस्टेट इन्वेस्टर के साथ बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दिसम्बर 2023 में प्रस्तावित इन्वेस्टर समिट राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अगले 25 सालों के रोडमैप को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े निवेशकों से लगातार संवाद किया जा रहा है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.