नई दिल्लीPublished: Sep 27, 2023 08:54:17 am
Shivam Shukla
Iraq fire Accident: इराक के नीनवे प्रांत के हमदानिया जिले में मंगलवार को एक शादी समारोह में आतिशबाजी के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 100 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है।
Iraq fire Accident: इराक के नीनेवे प्रांत में बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक शादी समारोह में भीषण आग लगने से दूल्हा और दुल्हन समेत 100 से ज्यादा लोगों की झुलसकर मौत हो गई है। वहीं 50 से ज्यादा लोग झुलसे हुए बताए जा रहे हैं। जिनका अस्पताल में इलाजा करया जा रहा है। इराकी मीडिया के मुताबिक, मरने वालों की तदाद और बढ़ सकती है।